{"_id":"6ac2a56d55ee90dcba084a18","slug":"abc-center-to-be-set-up-in-dhakwa-dogs-to-be-vaccinated-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-166413-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ढकवा में बनेगा एबीसी सेंटर, कुत्तों को होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ढकवा में बनेगा एबीसी सेंटर, कुत्तों को होगा टीकाकरण
Mon, 05 Oct 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण के लिए एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका ने दूबेपुर विकासखंड के ढकवा गांव में भूमि चिह्नित कर ली है। सेंटर के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। निर्माण कार्य कांस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज की ओर से कराया जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद सेंटर नगर पालिका को हस्तांतरित किया जाएगा।
जिले में कुत्तों के काटने की घटनाओं का अंदाजा एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या से लगाया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार चालू वर्ष के जून में 3,600, जुलाई में 3,875, अगस्त में 3,300 और 22 सितंबर तक 2,530 लोगों को एंटी रेबीज की डोज लगाई गई। जून से 22 सितंबर तक कुल 13,305 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। जिले में कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के लिए कोई एबीसी सेंटर नहीं है। नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि ढकवा गांव में प्रस्तावित सेंटर बनने के बाद कुत्तों की नसबंदी और एंटी रेबीज टीकाकरण की व्यवस्था शुरू हो सकेगी। एबीसी सेंटर में आवारा कुत्तों को पकड़कर नसबंदी की जाएगी। निर्धारित प्रक्रिया के तहत कुत्तों को उसी क्षेत्र में वापस छोड़ा जाएगा।
शासन को भेजा गया प्रस्ताव
एबीसी सेंटर के लिए भूमि का चयन कर निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसका निर्माण सीएंडडीएस की ओर से कराया जाएगा। सेंटर बनने के बाद कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की व्यवस्था शुरू होगी।
विज्ञापन
- लाल चंद्र सरोज, ईओ नगर पालिका