फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two bikes collide, farmer dies, three injured

Sultanpur News: दो बाइक टकराईं, किसान की मौत, तीन घायल

Tue, 10 Feb 2026 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collide, farmer dies, three injured
किसान की मौत के बाद रोते परिजन।-
करौंदीकला। दशगरपारा में रविवार शाम दो बाइक टकरा जाने से किसान की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों का दो अलग-अलग अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। हादसे में किसान की मौत की सूचना घर पहुंची तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

दशगरपारा निवासी किसान जितेंद्र सिंह (55) गांव के ही अपने साथी आदित्य के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। वे गांव के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में जितेंद्र सिंह, आदित्य सिंह और दूसरी बाइक पर सवार रत्नेश गौतम व अनुराग निवासी बड़सरा, खुटहन जौनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से जितेंद्र और आदित्य को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन, जौनपुर ले जाया गया। जौनपुर के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान जितेंद्र सिंह की मौत हो गई, जबकि आदित्य सिंह का इलाज चल रहा है। रत्नेश गौतम और अनुराग को शाहगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार सुबह मृतक जितेंद्र सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। थानाध्यक्ष ज्ञानेश दुबे ने बताया कि पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में मची चीख-पुकार
हादसे में किसान जितेंद्र सिंह की मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। जितेंद्र गांव में ही खेती का कार्य करते थे। वह अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed