फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   two bike riders died in accident with jeep

बाइक सवार दो युवकों को जीप ने रौंदा

Sun, 06 Jun 2021 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
two bike riders died in accident with jeep
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। गोसाईंगंज क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार एक जीप ने पीछे से रौंद दिया। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद जीप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने जीप को कब्जे में ले लिया है।
गोसाईंगंज क्षेत्र के डफलपुर गड़ौली गांव निवासी अमित सिंह रिंकू (35) गांव के ही हर्षित विश्वकर्मा (18) के साथ रविवार की दोपहर किसी काम से भटमई चौराहा गया था।
विज्ञापन

दोनों दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार एक जीप पीछे से बाइक को रौंदते हुए आगे निकल गई। दुर्घटना में अमित की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद चालक जीप छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल हर्षित को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां थोड़ी देर बाद ही उसकी भी मौत हो गई। एसओ गोसाईंगंज मनबोध तिवारी ने बताया कि जीप को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
ट्रैक्टर में दबकर युवक की मौत : जामो क्षेत्र के अगरावां गांव निवासी रोहित सिंह रविवार को अपना ट्रैक्टर लेकर गांव के ही प्रेमचंद्र (38) के खेत की जोताई करने जा रहा था। गांव के बाहर खाई पार करते समय ट्रैक्टर अचानक पलट गया। दुर्घटना में दोनों लोग ट्रैक्टर के नीचे दब गए। काफी देर बाद मवेशी लेकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना दोनों परिवारों व गांव वालों को दी। सूचना पर पहुंचे लोगों ने दोनों को बाहर निकाला। हालांकि जब तक प्रेमचंद्र को बाहर निकाला गया उसकी मौत हो गई थी। रोहित को उपचार के लिए सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया गया है।
इनसेट या साथ में.................
दो बाइकों की भिड़ंत में मां की मौत, बेटा घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र में रविवार की सुबह दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक पर सवार मां और बेटा घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मां को मृत घोषित कर दिया।

अंबेडकरनगर जिले के देवरहा मालीपुर निवासी मुरली की पत्नी कुसुम (40) अपने बेटे नवीन (20) के साथ मायके धुधुरी जिला आजमगढ़ गई थीं। मां और बेटा रविवार की सुबह धुधुरी से देवरहा मालीपुर बाइक से जा रहे थे। अखंडनगर थाना क्षेत्र के भेलाहरा गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गए। दुर्घटना में कुसुम और नवीन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने कुसुम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed