फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   two arrested on asking extortion frm IRS officer

आरईएस कर्मी से 30 लाख की रंगदारी मांग रहे दो बदमाश गिरफ्तार

Mon, 07 Jun 2021 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
two arrested on asking extortion frm IRS officer
सुल्तानपुर। अमेठी में तैनात वरिष्ठ सहायक/उर्दू अनुवादक को फोन करके 30 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे दो बदमाशों को एसओजी टीम ने सोमवार की सुबह मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के करौंदिया मोहल्ला निवासी अब्दुल हसीब अंसारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ( विकास भवन) प्रखंड अमेठी में वरिष्ठ सहायक/उर्दू अनुवादक के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

31 मई की शाम को अब्दुल हसीब अंसारी के मोबाइल फोन पर कॉल करके 30 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी न देने पर उन्हें और उनके बेटे को जान से मार डालने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब्दुल हसीब अंसारी ने एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र को फोन करके घटना से अवगत कराया था। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एसओजी प्रभारी अजय प्रताप सिंह को अपराधियों को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी सौंपी थी।
एसओजी प्रभारी ने सर्विलांस की मदद से अपराधियों की कॉल ट्रेस करना शुरू किया तो पता चला कि जिस फोन से अब्दुल हसीब को कॉल की गई थी उसका मालिक आशीष तिवारी निवासी सीताकुंड कोतवाली नगर है।
एसओजी टीम ने आशीष से पूछताछ की तो पता चला कि आशीष तिवारी 31 मई की सुबह मार्निंक वॉक पर निकला था तभी दो युवकों ने उसका फोन असलहा सटाकर लूट लिया था।
इसके बाद टीम लगातार सर्विलांस से ट्रेस करने में जुटी थी। सोमवार की सुबह एसओजी टीम को सर्विलांस पर लगाए गए फोन की लोकेशन शहर के करौंदिया ओवरब्रिज के पास मिली।
एसओजी टीम ने ओवरब्रिज के पास छापा मार दिया। इस दौरान दो युवक एसओजी टीम से भिड़ गए। एसओजी टीम ने दोनों युवकों को घेरकर पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान युवकों की पहचान मोहम्मद राशिद और मोहम्मद इकरार निवासीगण हरखपुर, थाना कुड़वार जिला सुल्तानपुर के रूप में की गई। एसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाश करौंदिया रेलवे क्रॉसिंग के पास ही रहते हैं।

एसपी ने बताया कि पूछताछ में दोनों बदमाशों ने बताया कि उन्होंने 31 मई को शहर के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास से एक युवक से मोबाइल फोन और सोने की चेन छीनी थी। छीने गए फोन से ही वरिष्ठ सहायक अब्दुल हसीब से तीस लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed