{"_id":"5f35692f8ebc3e3caa5fe9ce","slug":"two-accused-arrested-for-killing-businessman-sultanpur-news-lko5350320184","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसाई की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवसाई की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तीन हफ्ते पूर्व घर में हुई व्यवसायी की हत्या के मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्या की साजिशकर्ता व्यवसायी की पत्नी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वह जेल में है। हत्या में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार चल रहा है।
अखंडनगर थाना क्षेत्र के राहुल नगर बाजार में व्यवसायी अनिल वर्मा का घर व दुकान है। बीते 20 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में अनिल का शव घर में फंदे के सहारे लटका पाया गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जब पोस्टमार्टम कराया तो अनिल की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।
पुलिस ने अनिल की बहन सीमा वर्मा की तहरीर पर उसकी पत्नी रेखा, प्रवेश वर्मा उर्फ शनि और अमित वर्मा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि मृतक अनिल वर्मा की पत्नी रेखा का अमित वर्मा निवासी दुर्गा खालिसपुर के साथ अवैध संबंध था। अनिल इसका विरोध करता था। इसे लेकर आए दिन पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था।
विज्ञापन
पुलिस ने रेखा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि हत्या में शामिल अमित वर्मा निवासी दुर्गा खालिसपुर थाना दोस्तपुर और राजीव वर्मा निवासी ग्राम मनिकापुर थाना कोतवाली देहात जिला सुल्तानपुर को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एसओ बेचू सिंह यादव ने बताया कि हत्या में शामिल तीसरा आरोपी प्रवेश वर्मा उर्फ शनि अभी फरार है। पुलिस जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लेगी।