फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Twaran event finished colorfully.

केएनआईटी ने जीता क्रिकेट का खिताबी मुकाबला

Mon, 29 Feb 2016 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 29 Feb 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Twaran event finished colorfully.

कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल स्पर्धा ‘त्वरण’ का सोमवार को समापन हो गया। केएनआईटी की टीम कई प्रतियोगिताओं अव्वल रही। समापन समारोह में विजयी प्रतिभागियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान में ‘त्वरण’ के अंतिम दिन बास्केटबाल का फाइनल मुकाबला केएनआईटी व एसआरजी जबलपुर के बीच हुआ। जिसमें एसआरजी ने 82-56 से केएनआईटी को शिकस्त दी। वहीं कैरम के फाइनल में केएनआईटी ‘ए’ को स्वर्ण व ‘बी’ को रजत पदक मिला। बैडमिंटन सिंगल के फाइनल में गरिमा व डबल में अमनदीप व गौरव अव्वल रहे। टीम मुकाबले में केएनआईटी ने आरईसी अंबेडकरनगर को 2-0 से हराया। एथलेटिक्स मुकाबलों में केएनआईटी के खिलाड़ी अव्वल रहे। वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल रामा कॉलेज व एसआरएम लखनऊ के बीच हुआ। शतरंज में केएनआईटी की पलक व तुशांत यादव अव्वल रहे।
विज्ञापन


टेबल टेनिस के गर्ल्स डबल फाइनल में केएनआईटी की मीनाक्षी व काजल ने एसआरएम लखनऊ को 2-0 से पराजित किया। युगल मुकाबले में सूफियान व मीनाक्षी विजयी रहे। क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच केएनआईटी एवं केआईटी कानपुर के मध्य खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केआईटी ने केएनआईटी को 86 रनों का लक्ष्य दिया जिसे केएनआईटी ने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। पंकज गौड़ को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुुना गया। समापन समारोह में विभिन्न संस्थानों के विजेेता खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यकारी निदेशक डॉ. एनके सक्सेना, प्रो. एके अग्रवाल, प्रो. वरुण कुमार, खेल सचिव सिद्धार्थ मिश्र, दीपेंद्र यादव, प्रशांत समेत कई लोग मौजूद रहे।


सांस्कृतिक संध्या में स्टूडेंट्स ने दिखाए जलवे
सुल्तानपुर। त्वरण में रविवार की रात छात्र-छात्राओं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जिसमें केएनआईटी के छात्र-छात्राओं ने कई रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। समूह नृत्य के साथ प्रारंभ हुए कार्यक्रम में कई अन्य संस्थानों के भी छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। मुंबई से आए ‘लून्स द बैंड’ ने कार्यक्रम में समां बांधा। उनके देशभक्ति गीतों से लोग भाव विभोर हो गए। बीटेक अंतिम वर्ष के केएनआईटी के छात्रों ने समूह गायन कर लोगों का मनोरंजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed