फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Trying to cut the locker kept in the strong room

स्ट्रांग रूम में रखे लॉकर को काटने की कोशिश

Sat, 17 Aug 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Trying to cut the locker kept in the strong room
गौरीगंज। बैंक ऑफ इंडिया कौहार शाखा में शुक्रवार की रात चैनल का ताला काटकर दाखिल हुए चोरों ने स्ट्रांग रूम के लॉकर से रुपये चुराने की कोशिश की। लॉकर नहीं खुलने से चोरों ने उसे क्षतिग्रस्त कर डाला।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह बैंक पहुंचे कर्मचारियों को घटना की जानकारी हुई। सूचना के बाद पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच की है।
गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के कौहार में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा है। शुक्रवार की रात चोर चैनल पर लगे ताले को काट कर बैंक में दाखिल हो गए।
उसके बाद स्ट्रांग रूम में लॉकर में रखे रुपयों के निकालने के लिए चोरों ने उसे खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं खुल सका। लॉकर नहीं खुलने पर चोरों ने उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह बैंक के अधिकारी-कर्मचारी पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। बैंक कर्मियों की सूचना के बाद सीओ गौरीगंज, कोतवाल व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने बैंक के चैनल, स्ट्रांग रूम और लॉकर से फिंगर प्रिंट का नमूना लिया। गौरीगंज कोतवाल प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि सिर्फ ताला तोड़ा गया था। कोई सामान या नकद चोरी नहीं हुआ है। शाखा प्रबंधक छुट्टी पर थे। इसलिए एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed