फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Truck collided with car, student killed, four injured

Sultanpur News: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, छात्र की मौत, चार घायल

Sun, 28 May 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 28 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Truck collided with car, student killed, four injured
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। कार से अयोध्या जा रहे केएनआईटी बीटेक के छात्रों को अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बाबूगंज कस्बे में शनिवार रात ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे कार सवार पांच छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन



केएनआईटी बीटेक के पांच छात्र कार से शनिवार रात अयोध्या जा रहे थे। अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज कस्बे में रात करीब 11 बजे सामने से आ रहे तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


कार में सवार शुभ शुक्ला (22) निवासी देवरिया, गोविंद (23), राणा (20), दानिश (22) निवासी जम्मू कश्मीर, विभूर गोस्वामी (21) निवासी मकान संख्या बी-64 एंक्लेव गाजियाबाद घायल हो गए। सूचना पर पहुंची गोसाईगंज थाने की पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक ने शुभ शुक्ला (20) को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। द्वारिकागंज चौकी प्रभारी जगदीश सिंह ने बताया कि मृत युवक के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।





वार्षिक परीक्षा दो दिन बाद होनी थी खत्म
कमला नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रिकल ब्रांच के द्वितीय वर्ष के छात्र शुभ की परीक्षा चल रही थी। दो दिन बाद परीक्षा खत्म होनी थी। इसके बाद वह अपनी बहन के साथ देवरिया स्थित घर कतरारी जाने वाला था। परिजन इसी बात को याद कर बिलख रहे हैं।





दो साल पहले हुआ था दाखिला
शुभ दर्शन व उसकी बहन शुभांगी का दाखिला कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में दो साल पहले हुआ था। बहन का कंप्यूटर साइंस में एवं भाई का इलेक्ट्रिकल ब्रांच में दाखिला हुआ था। शुभांगी कॉलेज स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहती हैं। परिजनों के अनुसार शुभ दर्शन पढ़ने में काफी मेधावी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed