फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Truck breaks down near crossing, Lucknow-Varanasi highway jammed for four hours

Sultanpur News: क्रॉसिंग के पास ट्रक खराब, चार घंटे जाम रहा लखनऊ-वाराणसी हाईवे

Sat, 05 Apr 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 05 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Truck breaks down near crossing, Lucknow-Varanasi highway jammed for four hours
भदैंया के हनुमानगंज रेलवे क्रॉसिंग पर लगी वाहनों की लंबी लाइन।
भदैंया (सुल्तानपुर)। ओडिशा से लोहा लादकर हिमाचल जा रहा ट्रक शुक्रवार सुबह लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर हनुमानगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास अचानक खराब हो गया। सड़क के दोनों तरफ छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

मैकेनिक को बुलाकर ट्रक ठीक कराया गया, जिसके बाद सुबह 11 बजे आवागमन बहाल हो सका। चार घंटे लगातार हाईवे जाम रहने से इस गर्मी में वाहन सवार काफी परेशान हुए। इस दौरान कोतवाली देहात पुलिस कहीं नजर नहीं आई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह सात बजे ट्रेन आने पर केबिन मैन ने रेलवे क्रॉसिंग का गेट बंद किया। उसी समय ट्रक वहां रुका। गेट खुलने पर चालक ने कोशिश की, लेकिन ट्रक स्टार्ट नहीं हुआ। उसने काफी देर मशक्कत की, पर सफलता नहीं मिली, जिसके बाद उसने स्थानीय लोगों की मदद से सुल्तानपुर के मैकेनिक से संपर्क किया। मैकेनिक सुबह 10 बजे वहां पहुंचा। तभी क्राॅसिंग के दोनों ओर दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। किसी तरह छोटे वाहन सवार खराब ट्रक के बगल से गुजरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैकेनिक को ट्रक को ठीक करने में एक घंटे लग गए, जिसके बाद आवागमन बहाल हुआ। तेज धूप होने से जाम में फंसे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोतवाली देहात के थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें जाम लगने की सूचना नहीं मिली।

जाम में फंसे स्कूली वाहन और एंबुलेंस
भदैंया। हाईवे पर जाम लगने से दर्जन भर स्कूली वाहन फंसे रहे। ग्रामीण क्षेत्र से शहर जाने वाले छात्रों को परेशानी उठानी पड़ी, और वे देर से स्कूल पहुंचे। हाईवे पर लगे जाम में दो एंबुलेंस भी फंसी रहीं, जो मरीजों को लेकर सीएचसी भदैंया जा रही थी। कई वाहन चालक जाम के चलते पखरौली रोड से वापस अयोध्या बाईपास होते हुए लखनऊ की ओर निकल गए। वहीं भारी वाहन जाम में चार घंटे तक फंसे रहे। रोडवेज बसें भी जाम में फंसी रहीं जोकि वाराणसी और लखनऊ के यात्रियों को लेकर जा रही थी। इस गर्मी में बस में मौजूद यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed