{"_id":"64b58d14af3b89244c0688d4","slug":"troubled-by-bullying-the-girl-died-by-consuming-poison-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-568-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दबंगई से परेशान युवती ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दबंगई से परेशान युवती ने जहर खाकर दी जान
Tue, 18 Jul 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
भदैंया (सुलतानपुर)। कोतवाली देहात के एक गांव में एक युवक की दबंगई व मारपीट से तंग आकर एक युवती ने जहर खाकर जान दे दी। यह आरोप लगाते हुए पिता ने इस मामले में दो सगे भाइयों व उनकी मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बीते रविवार की शाम कोतवाली देहात के एक गांव में एक युवती ने जहर खा लिया था। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर गए थे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता ने कोतवाली में दी तहरीर में इस घटना के लिए करोमी गांव के दो सगे भाइयों मोईद अहमद व सुहेल के साथ उनकी मां पुदुना को जिम्मेदार ठहराया है।
आरोप है कि नौ जुलाई को भी मोईद ने खेत में युवती के साथ अभ्रदता कर गाली गलौज की थी। इस दौरान बीच बचाव को पहुंची युवती की मां की हसिया धक्कामुक्की के दौरान मोईद को लग गयी थी। इससे नाराज होकर मोईद के भाई और मां ने घर आकर झगड़ा भी किया था। इस घटना की तहरीर मोईद ने थाने में भी दी थी लेकिन क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के कहने पर बाद में मामले में सुलह समझौता हो गया था।
विज्ञापन
आरोप है कि रविवार सुबह जब उनकी बेटी घर में झाड़ू लगा रही थी, तभी मोईद ने फिर उससे गाली गलौज की। जब युवती की मां शिकायत करने मोईद के घर गई तो वहां उल्टे उसे ही धमकाया गया। जब मां वापस लौटी तो युवती उल्टी कर रही थी। पूछने पर बताया कि उसने जहर खा लिया है। घर वाले उसे सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को युवती पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा। गांव में तनाव देखते हुए पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।
अब्बा इन लोगों को सजा जरूर दिलाना
पिता का आरोप है कि अस्पताल में उन्होंने डॉक्टर से कहा था कि बेटी का बयान दर्ज करवा दें, लेकिन कोई सक्षम अधिकारी वहां नहीं पहुंचा। उनकी बेटी बार-बार यही कह रही थी कि अब्बा इन लोगों को माफ मत करना सजा जरूर दिलवाना। सीओ अब्दुस्सलाम का कहना है कि इस घटना में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। इनमें से आरोप मां को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। दोनों आरोपी भाईयों को भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इस मामले से जुड़े सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।