{"_id":"64d525e1e936ce5a210b0176","slug":"triple-talaq-case-filed-against-husband-and-mother-in-law-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-1494-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पति व सास के खिलाफ तीन तलाक का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पति व सास के खिलाफ तीन तलाक का केस दर्ज
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के भट्ठी जरौली गांव की विवाहिता ने अपने ही पति पर तीन तलाक बोलकर घर से निकालने का आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति व सास के खिलाफ केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
भट्ठी जरौली निवासी जावेद की पत्नी नसरीन बानो ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। आरोप है कि पति जावेद हमेशा उसे प्रताड़ित करता है। ससुराल में दो-दो दिन तक खाना-पानी तक नहीं दिया जाता। उसके पति ने उनका मोबाइल भी छीन लिया है। सास फातिमा उनके पति का पूरा साथ देती है।
उनके पति व सास ने दो अगस्त की दोपहर उसके साथ मारपीट की व उसे बच्चों के साथ तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। दोबारा घर में घुसने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप पीड़िता ने लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उनका विवाह करीब 17-18 साल पहले हुआ था और उसके तीन बच्चे भी हैं। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को आरोपी सास व पति के खिलाफ तीन तलाक का केस दर्ज किया है। (संवाद)