फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Tributes to Bhagat Singh, Sukhdev and Rajguru.

भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि

Thu, 24 Mar 2016 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Mar 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Tributes to Bhagat Singh, Sukhdev and Rajguru.
बलिदान दिवस मनाया - फोटो : अमर उजाला

बलिदान दिवस पर बुधवार को शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्घांजलि दी गई। आजाद समाज सेवा समिति के सदस्यों ने शहीदों की याद में शहर में प्रभातफेरी निकाली। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में समिति के 10 लोगों ने रक्तदान किया।

विज्ञापन



शहीद-ए-आजम भगत, राजगुरू व सुखदेव के बलिदान दिवस पर आजाद समाज सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में बुधवार को प्रभातफेरी निकाली गई। समिति के सदस्यों ने शहर के सुभाष मार्केट में स्थित शहीद सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद प्रभातफेरी बस स्टेशन स्थित आजाद पार्क में स्थापित शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के पास पहुंची। लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर  माल्यार्पण कर नमन किया। यहां के बाद समिति के सदस्य भारत माता का जयकारा लगाते हुए जिला पंचायत परिसर पहुंचे। सदस्यों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजलि दी।
विज्ञापन


इसके अलावा समिति के सदस्यों ने वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई, शहीद राम प्रसाद बिस्मिल व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। दोपहर आजाद समाज सेवा समिति के सदस्य रक्तदान करने के लिए जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचे। यहां पर आजाद समाज सेवा समिति के प्रवक्ता निजाम खान, देवेंद्र, अफजल खान,  मयंक पांडेय, सौरभ गुप्त, विनोद रावत, अतुल जायसवाल, सचिन सिंह समेत 10 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी समिति की ओर से बुधवार को शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बलिदानियों के संघर्षों से ही देश को आजादी मिली है। समाजवादी के जनक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती व आजादी के महानायक सरदार भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू के बलिदान दिवस पर सपाइयों ने श्रद्घांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed