फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Trees fallen due to storm, broken wires, power failure

Sultanpur News: आंधी-पानी से गिरे पेड़, टूटे तार, बिजली गुल

Tue, 09 Apr 2024 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 09 Apr 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Trees fallen due to storm, broken wires, power failure
सुल्तानपुर। जिले में मंगलवार को दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। घने बादल छा गए और आंधी चलने लगी। गरज-चमक के साथ करीब आधे घंटे तक हल्की बारिश हुई। इससे जगह-जगह पेड़ व डालियां टूटकर गिर गईं। कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए और खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। इससे घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। हालांकि, आंधी-पानी से तापमान में गिरावट आ गई। लोगों ने चिलचिलाती धूप और गर्मी से फौरी राहत महसूस की।
विज्ञापन



दोपहर बाद साढ़े तीन बजे मौसम का रुख बदल गया। आंधी चलने लगी और बूंदाबांदी शुरू हो गई। आंधी से अयोध्या बाईपास पर टांटिया नगर के पास बड़ा पेड़ बिजली लाइन पर गिर गया। दो खंभे धराशायी हो गए और तार काफी दूर तक क्षतिग्रस्त हो गए। केएनआई उपकेंद्र से आपूर्ति वाले क्षेत्रों में देर शाम तक बिजली गुल रही। एसडीओ विश्वजीत कुमार ने बताया कि शहर के डाकखाना और दरियापुर उपकेंद्र से संबंधित फीडर में कोई खराबी नहीं आई। आंधी-पानी के दौरान एहतियात के तौर पर कटौती की गई थी।
विज्ञापन






आंधी के दौरान लगी आग, तीन घर व 18 बीघा फसल जली
बल्दीराय। क्षेेत्र में मंगलवार की शाम आई आंधी से हलियापुर में शेरबहादुर पासी के घर के बगल लगा नीम का पेड़ गिर गया। इससे विद्युत तार टूटने से शॉर्ट सर्किट हो गया। शाॅर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से शेर बहादुर के घर में आग लग गई। इससे उनके घर का सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हलियापुर थाना क्षेत्र के बड़ाडांड निवासी राम अवध व संतोषी के घर में आंधी के दौरान अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे घरों में रखा सामान जल गया। वहीं, बल्दीराय थाना क्षेत्र के देहली गांव में आंधी के दौरान अज्ञात कारणों से आग लगने से दयाशंकर व गौरी शंकर की छह बीघा गेहूं की फसल जल गई।

वहीं, बंधुआकला थाना क्षेत्र के अलीगंज के पास खंड़सा गांव निवासी जब्बार, हारून, मोइद अहमद, गफ्फार के गेहूं के खेत में आंधी के दौरान अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे करीब 12 बीघे गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत से किसी तरह आग बुुझाई गई। ग्रामीणों ने नुकसान की जानकारी राजस्व कर्मियों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed