{"_id":"6504a70b8c757f418a03afd4","slug":"tree-fell-on-highway-caused-long-traffic-jam-sultanpur-news-c-103-1-slko1046-2778-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हाईवे पर गिरा पेड़, लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हाईवे पर गिरा पेड़, लगा लंबा जाम
Sat, 16 Sep 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
भदैंया के लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर गिरा पेड़ व बंद हुआ रास्ता। -संवाद
भदैंया (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर शुक्रवार शाम कोतवाली देहात थाने से कुछ दूरी पर अचानक आम का पेड़ गिरने से अफरातफरी मच गई। लोग बाल-बाल बच गए हैं। इससे करीब एक घंटे तक हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
शुक्रवार शाम करीब चार बजे लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर कोतवाली देहात थाने के पश्चिम भट्ठे के सामने आम का हरा पेड़ गिर गया। इसी दौरान वाराणसी से लखनऊ की ओर जा रहा ट्रक पेड़ की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। पेड़ गिरने से करीब एक घंटे तक आवागमन बंद हो गया। पास में थाना होने के बाद भी मौके पर कोई पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा।
सूचना पर वनकर्मी पहुंचे और पेड़ को रास्ते से हटवाया। इसके बाद आवागमन चालू हुआ। करीब एक घंटे तक भदैंया ब्लॉक मुख्यालय के दोनों तरफ लंबा जाम लगा रहा। यूपी 112 की पुलिस ने यातायात व्यवस्था को संचालित कर वाहनों को बाईपास के रास्ते निकलवाया। इस बारे में क्षेत्रीय वन अधिकारी अतुल सिंह ने बताया कि पेड़ को हाईवे से हटवाकर आवागमन चालू करा दिया गया है।