फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Treatment can help get rid of congenital clubfoot

Sultanpur News: इलाज से जन्मजात क्लब फुट से छुटकारा संभव

Sat, 06 Jun 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 06 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Treatment can help get rid of congenital clubfoot
मेडिकल काॅलेज में क्लब फुट बच्चों के साथ तीमारदार।-स्रोत अस्पताल
अमहट। समय पर उचित इलाज मिलने से क्लब फुट (जन्मजात पैर का टेंढ़ा होना) की व्याधि से प्रभावित बच्चों को छुटकारा दिलाया जा सकता है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अविनाश चंद्र गुप्ता ने दी। वह विश्व क्लब फुट दिवस पर शनिवार को मेडिकल कॉलेज परिसर में क्लब फुट पीड़ित बच्चों और उनके परिजनों के लिए आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सेदारी कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि क्लब फुट का इलाज समय रहते शुरू कर दिया जाए तो बच्चों को दिव्यांगता से बचाया जा सकता है और वह सामान्य जीवन जी सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और अनुष्का फाउंडेशन मिलकर प्रभावित बच्चों को उपचार और सहयोग उपलब्ध करा रहे हैं। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल ने बताया कि क्लब फुट एक जन्मजात बीमारी है, जिसमें बच्चे के पैर जन्म के समय अंदर की ओर मुड़े होते हैं। यह समस्या लगभग हर 800 नवजात शिशुओं में से एक में पाई जाती है। समय पर उपचार मिलने पर बच्चे पूरी तरह स्वस्थ और सक्रिय जीवन जी सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा जाता है। मेडिकल कॉलेज में क्लब फुट के मरीजों के लिए हर शनिवार को विशेष क्लीनिक संचालित होती है। आरबीएसके मैनेजर डॉ. मीर अली ने बताया कि जिले में 202 बच्चे उपचार प्राप्त कर रहे हैं, जबकि 30 बच्चे सफलतापूर्वक स्वस्थ हो चुके हैं। क्लब फुट की पहचान और रेफरल के लिए 60 आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed