{"_id":"67bcc8046dcf7f3e8f027cba","slug":"transactions-worth-crores-affected-due-to-bank-server-being-down-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-127784-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बैंक का सर्वर डाउन रहने से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बैंक का सर्वर डाउन रहने से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित
Tue, 25 Feb 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
लंभुआ की बीओबी शाखा के सामने सोमवार को खड़े ग्राहक। -संवाद
सुल्तानपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा का सर्वर सोमवार को दो घंटे डाउन रहने से कई करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। विभिन्न शाखाओं में आए सैकड़ों ग्राहक वापस हो गए। हालांकि स्थानीय कुछ ग्राहक दोपहर बाद लौट कर लेनदेन किए।
सोमवार सुबह बीओबी की शाखाएं खुलते ही कर्मचारियों ने काम शुरू करना चाहा लेकिन कंप्यूटर ऑन होते ही पता चला कि सर्वर नहीं चल रहा है। जमा व निकासी ऑनलाइन पोस्ट नहीं हो पा रही थी। कर्मचारियों ने इसकी सूचना अपने बैंक प्रबंधकों को दी।
थोड़ा इंतजार करने के बाद शाखा प्रबंधकों ने इसकी सूचना क्षेत्रीय कार्यालय के तकनीकी अधिकारी को दी। पता चला कि जिले में बीओबी की सभी 34 शाखाओं में सर्वर काम नहीं कर रहा है। तकनीकी अधिकारी अश्विनी कुमार ने मुख्यालय से बात करके करीब 12 बजे सर्वर की खामी दूर कराई। इस दौरान कई शाखाओं में आए सैकड़ों ग्राहक लौट गए।
विज्ञापन
ग्राहकों के वापस होने से कई करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। बैंक मैनेजरों के मुताबिक स्थानीय ग्राहक बाद में आकर अपना काम कराए, बावजूद इसके कई करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। हालांकि शहर की मुख्य शाखा के मैनेजर का सीयूजी नंबर न उठने से कई ग्राहकों को सर्वर ठीक होने की जानकारी नहीं मिल सकी।
शहर निवासी प्रदीप शुक्ल ने बताया कि दोपहर में कार्यालय में भी मैनेजर नहीं थे। जानकारी के अभाव में दोबारा दर्जनों ग्राहक नहीं पहुंचे।
-- इनसेट--
फोन न उठने पर मांगा गया स्पष्टीकरण
बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि मुख्य शाखा प्रबंधक का सीयूजी फोन ग्राहकों की सेवा के लिए है। फोन न उठने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।