फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   trains

त्योहार के बाद ट्रेनों में बढ़ी लौटने वालों की भीड़

Sun, 07 Nov 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
trains
सुल्तानपुर। घर वालों के साथ दीपावली मनाने के बाद परदेसियों ने वापसी शुरू कर दी है। ट्रेनों में जगह न होने के चलते यात्रियों को कन्फर्म सीट के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बेगमपुरा अप, श्रमजीवी अप, मरुधर, सुुहेलदेव, सद्भावना एक्सप्रेस समेत अन्य कई ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं।
विज्ञापन

दीपावली का पर्व बीतने के बाद ट्रेनों में फिर से लोगों की भीड़ बढ़ गई है। प्रमुख ट्रेनों के स्लीपर कोच में रिजर्वेशन कराने के लिए होड़ मची है। ऐसे में कई ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। हावड़ा से देहरादून को जाने वाली कुंभ सुपर फास्ट अप एक्सप्रेस में रविवार, सोमवार व मंगलवार को नो रूम है। वाराणसी से जम्मूतवी तक जाने वाली बेगमपुरा सुपर फास्ट अप एक्सप्रेस में रविवार, सोमवार व मंगलवार को सीटें फुल हैं। सुल्तानपुर से आनंदविहार तक जाने वाली सद्भावना अप एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में रविवार व मंगलवार को नो रूम है। राजगीर से नई दिल्ली तक जाने वाली श्रमजीवी अप एक्सप्रेस में रविवार व सोमवार को सीट फुल है। वाराणसी से जोधपुर तक जाने वाली मरुधर अप एक्सप्रेस में रविवार व मंगलवार को नो रूम है। वाराणसी से नई दिल्ली तक जाने वाली महामना अप एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में मंगलवार को 50 से अधिक वेटिंग है।
विज्ञापन

गाजीपुर से आनंदविहार तक जाने वाली सुहेलदेव अप एक्सप्रेस में सोमवार को नो रूम है। सुल्तानपुर से लोकमान्य तिलक तक जाने वाली सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक सुपर फास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में मंगलवार को सीटें फुल हैं। अयोध्या से वाया सुल्तानपुर के रास्ते लोकमान्य तिलक तक जाने वाली साकेत डाउन एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सात, 11 व 14 नवंबर को नो रूम शो कर रहा है। सुल्तानपुर से अहमदाबाद को जाने वाली सुल्तानपुर-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन में 10 नवंबर को नो रूम शो कर रहा है। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि दीपावली के बाद रूट की प्रमुख ट्रेनों में रिजर्वेशन का ग्राफ बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed