{"_id":"62239bc8fd947c149c0c4133","slug":"train-sultanpur-news-lko620523847","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। होली पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने सुल्तानपुर रूट पर दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। पहली ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से वाराणसी के बीच चलेगी। इसका संचालन 11 मार्च को आनंद विहार से किया जाएगा। दूसरी ट्रेन राजस्थान के श्री गंगानगर रेलवे स्टेशन से वाराणसी के बीच चलेगी। यह ट्रेन 13 मार्च को बठिंडा रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन होने से जिलेवासियों को सफर में सुविधा मिलेगी।
होली का त्योहार 18 मार्च को है। पर्व के करीब आने पर ट्रेनों में भी सफर करने वालों की भीड़ बढ़ी है। इस वजह से प्रमुुख ट्रेनों सीटें फुल होने लगी हैं। इसे देखते हुए रेलवे आनंद विहार टर्मिनल से वाराणसी तक होली स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। 11 से 20 मार्च के बीच प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को आनंद विहार टर्मिनल-वाराणसी डाउन ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन तय दिनों पर आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन से रात्रि 11 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन का स्टॉपेज लखनऊस्टेशन पर दूसरे दिन सुबह 09:35 बजे होगा। सुल्तानपुर स्टेशन पर यह ट्रेन दोपहर 12:50 बजे पहुंचेगी। शाम 04.10 बजे यह ट्रेन वाराणसी पहुंचेगी।
वहीं, वाराणसी-आनंद विहार टर्मिनल अप एक्सप्रेस का संचालन 12 से 21 मार्च के बीच किया जाएगा। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार और सोमवार को वाराणसी से सायं 06.30 बजे रवाना होगी। सुल्तानपुर रेस्टेशन पर यह ट्रेन 08:40 बजे पहुंचेगी। अगले दिन दोपहर 01.20 बजे यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में होली स्पेशल ट्रेन का स्टॉपेज मुरादाबाद, चंदौसी, लखनऊ और सुल्तानपुर स्टेशनों पर होगा। दूसरी होली स्पेशल ट्रेन राजस्थान के श्री गंगानगर स्टेशन से वाराणसी के बीच संचालित की जाएगी। बठिंडा-वाराणसी डाउन स्पेशल ट्रेन का संचालन 13 से 20 मार्च के बीच प्रत्येक रविवार और बुधवार को होगा। श्री गंगानगर स्टेशन से यह ट्रेन तय दिनों पर शाम 06:10 बजे छूटेगी। दूसरे दिन सुबह 11:30 बजे यह ट्रेन लखनऊ रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव दोपहर 01:38 बजे होगा। वाराणसी रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन शाम पांच बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
वाराणसी-बठिंडा अप होली स्पेशल रेलगाड़ी का संचालन 14 से 21 मार्च के बीच प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को वाराणसी से किया जाएगा। वाराणसी स्टेशन से यह ट्रेन तय दिनों पर रात्रि 09.00 बजे प्रस्थान करेगी। सुल्तानपुर स्टेशन पर यह ट्रेन रात्रि 11:20 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन अगले दिन शाम 07.10 बजे बठिंडा व रात्रि 10:15 बजे श्री गंगानगर स्टेशन पर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का ठहराव अबोहर, मलोट, गिदड़बाहा, बठिंडा, रामपुरा फूल, बरनाला, धुरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला छावनी, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद बरेली, लखनऊ और सुलतानपुर स्टेशनों पर होगा। दो जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन होने से जिलेवासियों को सफर की सुविधा मिलेेगी। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि दोनों ट्रेनों पर यात्रा करने के लिए स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर से टिकट बुक करवाए जा सकते हैं।