फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   train

अयोध्या कैंट-सुल्तानपुर ट्रैक पर होगा हाई स्पीड ट्रेनों का संचालन

Thu, 24 Feb 2022 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
train
रेलवे ट्रैक की जांच करते कर्मी। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। अयोध्या कैंट से सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के बीच अब 100 किमी. की रफ्तार से ट्रेनों का संचालन होगा। गत वर्ष दिसंबर माह में सीआरएस ने रेलपथ के उच्चीकरण व विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया था। उनके निरीक्षण के बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में इस वर्ष पांच जनवरी को अयोध्या से प्रयागराज के बीच हाई स्पीड ट्रेन का का संचालन कर रेलपथ पर ट्रायल भी किया गया था। ट्रायल रिपोर्ट पर सीआरएस ने इस रूट पर हाई स्पीड ट्रेेनों के संचालन को अनुमति दे दी है। हाई स्पीड ट्रेनों का संचालन होने से जिले वासियों को भी सफर में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

लखनऊ रेल मंडल के अयोध्या कैंट-सुल्तानपुर रेल खंड पर गाड़ी संचालन की गति सीमा में वृद्धि कर दी गई है। अब इस रूट पर अधिकतम गति से रेल गाड़ियों का संचालन किया जाएगा। सीआरएस एसके पाठक ने पिछले वर्ष 28 दिसंबर को स्पेशल ट्रेन से अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के बीच स्पेशल ट्रेन से रेल ट्रैक व विद्युतीकरण के कार्य का निरीक्षण किया था। उनके निरीक्षण के बाद इस वर्ष पांच जनवरी को वरिष्ठ रेल अधिकारियों की मौजूदगी में अयोध्या से सुल्तानपुर रेल खंड पर स्पेशल ट्रेन से 100 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रायल भी किया गया था। ट्रायल रिपोर्ट सीआरएस को भेजी गई थी।
विज्ञापन

सीआरएस व अन्य रेल अधिकारियों ने अयोध्या कैंट व सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के बीच यात्री व मालवाहक गाड़ियों को 100 किमी. प्रति घंटे की अधिकतम गति से संचालन किए जाने को अनुमति दे दी है। विद्युतीकरण हो चुके सिंगल लाइन रेल खंड की कुल दूरी लगभग 58 किमी. है। पहले इस रेल खंड पर 50 किमी. प्रति घंटा की अधिकतम गति सीमा से गाड़ियों का संचालन होता था। उत्तर रेलवे लखनऊ की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि सुरक्षा व संरक्षा संबंधी मानकों को जांचने, परखने व आवश्यक प्रणाली को निर्धारित करने के बाद मुख्य संरक्षा आयुक्त, उत्तरी परिक्षेत्र ने अधिकतम गति सीमा को बढ़ाते हुए 100 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से ट्रेनों के संचालन की स्वीकृति दे दी है। ट्रेनों की गति सीमा में वृद्धि से कम समय में अधिक दूरी तय की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed