फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   train stopped at crossing, traffic jam

लाखीपुर क्रॉसिंग पर रोकी गई मालगाड़ी, लगा जाम

Mon, 31 May 2021 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
train stopped at crossing, traffic jam
भदैंया (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी रेलवे ट्रैक पर भदैंया स्टेशन के पास लाखीपुर क्रॉसिंग पर सोमवार की शाम लखनऊ की ओर जा रही कोयला लदी मालगाड़ी को सिग्नल न मिलने से रोकना पड़ा।
विज्ञापन

सिग्नल की समस्या से ट्रेन को करीब आधे घंटे के लिए रोका गया। इस दौरान क्रॉसिंग पर लंबा जाम लग गया। सिग्नल की समस्या दूर होने पर मालगाड़ी के रवाना होने के बाद धीरे-धीरे जाम खुला। जाम में फंसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे वाराणसी से लखनऊ की ओर जा रही कोयला लदी मालगाड़ी जा रही थी। इसी बीच पखरौली और भदैंया स्टेशन के बीच स्थित लाखीपुर रेलवे क्रॉसिंग के गेट संख्या 66 सी के पास मेन लाइन पर मालगाड़ी को पखरौली स्टेशन का आउटर का सिग्नल नहीं मिलने पर रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालगाड़ी के रोके जाने से लाखीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर लंबा जाम लग गया। कामतागंज-शिवगढ़ रोड पर पड़ने वाली इस क्रॉसिंग के बंद होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
क्रॉसिंग बंद होने से जाम में फंसे लोगों ने गेट मैन को परेशान करना शुरू किया तो उसने इसकी सूचना पखरौली स्टेशन पर दी। इसके बाद मालगाड़ी को करीब आधे घंटे के बाद सिग्नल देकर रवाना किया।

गेटमैन रामसेवक विश्वकर्मा ने बताया कि सिग्नल की समस्या से मालगाड़ी रोकी गई थी। स्टेशन अधीक्षक पखरौली आरएस भारती ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल सिग्नल की समस्या का निस्तारण कराया गया। इसके बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया। लाखीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed