{"_id":"7a3372d51a152f1f18e2b91e7763b36e","slug":"train-late-passengers-annoyed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साकेत एक्सप्रेस निरस्त होने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साकेत एक्सप्रेस निरस्त होने से यात्री परेशान
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 28 Jun 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज। रायबरेली से लोकमान्य तिलक टर्मिनल और लोकमान्य तिलक टर्मिनल से रायबरेली तक चलने वाली साकेत लिंक एक्सप्रेस डाउन व अप रविवार को निरस्त रहीं। अप व डाउन ट्रेनों के निरस्त रहने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
रायबरेली से लोकमान्य तिलक टर्मिनल और लोकमान्य तिलक टर्मिनल से रायबरेली तक चलने वाली साकेत लिंक एक्सप्रेस डाउन व अप रेल मंत्रालय के आदेश पर रविवार को निरस्त रहीं। डाउन व अप दोनों ट्रेनों के निरस्त रहने से स्थानीय स्टेशन के साथ ही अमेठी व अन्य स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने वाले यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
स्टेशन पर तैनात रेल विभाग के कर्मचारियों की मानें तो स्थानीय स्टेशन से साकेत लिंक एक्सप्रेस डाउन से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने के लिए 70 यात्रियों ने रिजर्वेशन करवाया था। ट्रेन कैंसिल होने से सभी यात्रियों ने अपने टिकट वापस कर दिए। साथ ही अप ट्रेन से डाउन व अप ट्रेन से रायबरेली से प्रतापगढ़ के बीच यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों को भी खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन