{"_id":"56fec1034f1c1ba543f00105","slug":"train-extended","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 तक बढ़ा भटिंडा-वाराणसी स्पेशल ट्रेन का फेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 तक बढ़ा भटिंडा-वाराणसी स्पेशल ट्रेन का फेरा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे की आय बढ़ाने के उद्देश्य से भटिंडा-वाराणसी स्पेशल ट्रेन का फेरा तीन अप्रैल से 26 जून तक बढ़ा दिया गया है। निर्धारित अवधि के दरमियान अप और डाउन ट्रेनों को कुल 13 ट्रिप में चलाया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने संचालन की रूपरेखा तैयार कर ली है।
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव बढ़ रहा है। यात्रियों को आवागमन में सहूलियत और रेलवे की आय भी बढ़ाने को लेकर सुल्तानपुर से होकर गुजरने वाली भटिंडा-वाराणसी स्पेशल ट्रेन के फेरों में 26 जून तक वृद्घि की गई है।
विज्ञापन
अप और डाउन ट्रेन को सप्ताह के प्रत्येक रविवार और सोमवार को चलाया जाएगा। इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव रामपुरा फूल, बरनाला, धुरी, पटियाला, अंबाला कैंट, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ व सुल्तानपुर होगा। रविवार तीन अप्रैल से भटिंडा-वाराणसी स्पेशल ट्रेन का संचालन नए सिरे से होगा।
विज्ञापन
11 कोच वाली इस ट्रेन में तृतीय क्लॉस एसी का एक, स्लीपर के चार, सामान्य की चार व एसएलआर समेत अन्य बोगियां लगी हैं। यह जानकारी रेलवे विभाग के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि संचालन को लेकर सभी स्टॉपेज वाले स्टेशनों को सूचना भेज दी गई है। अभी तक यह ट्रेन एक सप्ताह के अंतराल पर चलती थी।