फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Traffic stopped to break the drain bridge

Sultanpur News: नाले का पुल तोड़ने के लिए आवागमन बंद होते ही लगा जाम

Thu, 17 Aug 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 17 Aug 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Traffic stopped to break the drain bridge
 पुल निर्माण के लिए तोड़ी जा रही बाउंड्री। -संवाद
सुल्तानपुर। शहर के गोपालदास के पास स्थित नाले का पुल तोड़ने के लिए बृहस्पतिवार शाम आवागमन बंद किए जाते ही दीवानी तिराहे के पास जाम लग गया। देर रात तक तिराहा जाम से जूझता रहा। पूजा-पाठ के बाद लोक निर्माण विभाग ने करीब तीन करोड़ रुपये से बनवाए जाने वाले लघु सेतु के निर्माण के लिए पुराने पुल को तोड़ने का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन



बस स्टेशन के नजदीक स्थित गोपालदास मंदिर के पास नाले पर फोरलेन लघु सेतु बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गोमती नदी का टांटियानगर सेतु चालू होेते ही पीडब्ल्यूडी ने नगरपालिका को पाइप लाइन व विद्युत वितरण निगम को केबल निकालने की सूचना दी थी। इसके साथ ही प्रशासन से रूट डायवर्जन कराने की मांग भी की थी।
विज्ञापन



पालिका की ओर से कई पाइप लाइन निकालने के बाद विभाग की मांग पर शाम से पुल पर आवागमन बंद करा दिया गया। आवागमन बंद होते ही निर्धारित किए मार्ग दीवानी तिराहा पर वाहनों का जाम लग गया। शाम से ही तिराहा से लेकर केश कुमारी बालिका इंटर कॉलेज तक का मार्ग जाम से जूझता रहा। इसके साथ ही बस स्टेशन से लेकर अमहट मार्ग पर भी वाहनों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



नए पुल के निर्माण से शहर में करीब ढाई माह तक जाम की समस्या बनी रहेगी। अक्तूबर के आखिर में पीडब्ल्यूडी की ओर से सेतु निर्माण का काम पूरा करने का दावा किया गया है। आवागमन बंद कराने के बाद टेंडर पाई फर्म ने पुराने पुल पर गोपालदास की पूजा की। इसके बाद रात से पुराने पुल को तोड़ने का काम शुरू करवा दिया।


इस बीच पालिका की ओर से पाइप लाइन निकालने का काम भी कराया जाता रहा। इसमे बीएसएनएल का केबल कटने से दर्जनों स्थाई फोन भी बंद हो गए हैं। पुराना पुल टूटने के बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से इस पर फोरलेन का लघु सेतु बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से करीब तीन करोड़ रुपये का टेंडर कराया गया है। अवर अभियंता सीडी मिश्र ने बताया कि पुल तोड़ने के बाद काम करवाया जाएगा।




रूट डायवर्जन कराया गया
नया लघु सेतु निर्माण के लिए प्रशासन से रूट डायवर्जन कराया गया है। निर्धारित समय में नए सेतु का निर्माण करा दिया जाएगा। समस्या को देखते हुए तेजी से काम कराया जाएगा।
-संतोषमणि तिवारी, अधिशाषी अभियंता, प्रांतीय खंड, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed