{"_id":"64ea3dd435fc70c90507a068","slug":"traffic-stopped-from-payagipur-railway-crossing-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-2082-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पयागीपुर रेलवे क्रॉसिंग से आवागमन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पयागीपुर रेलवे क्रॉसिंग से आवागमन बंद
Sat, 26 Aug 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 26 Aug 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
पयागीपुर क्रॉसिंग का फाटक बंद होने पर पटरी पारकर आते-जाते लोग। -संवाद
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। पयागीपुर रेलवे क्रॉसिंग से शनिवार को यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया। प्रयागराज, अयोध्या व जिला मुख्यालय से आवागमन करने वालों को अब लखनऊ-वाराणसी फोरलेन ओवरब्रिज से आना-जाना पड़ेगा। जल्द ही रेलवे लाइन के दोनों तरफ पक्की दीवार खड़ी कर इस क्रॉसिंग को स्थायी तौर पर बंद कर दिया जाएगा।
करीब आठ माह पहले पयागीपुर में बने फोरलेन ओवरब्रिज को यातायात के लिए खोला गया था। पुल पर क्राॅस बैरियर की डेंटिंग-पेंटिग, संकेतक, लोहे के डिवाइडर व रोडलाइट लगाने का काम चल रहा था, इसलिए रेलवे क्रॉसिंग से आवागमन बंद नहीं किया गया था।
अब ओवरब्रिज पर निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। लिहाजा रेलवे संरक्षा विभाग ने अब अयोध्या-प्रयागराज रेलमार्ग स्थित 35-बी पयागीपुर रेलवे क्रॉसिंग को स्थायी रूप से बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। क्रॉसिंग के दोनों तरफ पक्की दीवार खड़ी कर सड़क मार्ग को हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
करीब चार साल पहले सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते इस समपार फाटक को लखनऊ-वाराणसी हाईवे के बगल में शिफ्ट किया गया था। सड़क व रेलमार्ग से आवागमन के लिए मुख्य मार्ग के बगल बने सर्विस रोड पर अस्थायी रेलवे क्रॉसिंग बनाई गई थी। सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) का संचालन शुरू होने के बाद नियमानुसार सुरक्षित यातायात के लिए क्रॉसिंग हमेशा के लिए बंद कर दी जाती है।
राहगीरों व स्थानीय लोगों को होगी असुविधा
रेलवे क्रॉसिंग बंद किए जाने से स्थानीय लोगों व पैदल राहगीरों को मुसीबत झेलनी पड़ेगी क्योंकि उपरिगामी पुल के बगल में फुट ओवरब्रिज अथवा अंडरपास नहीं बनाया गया है। ऐसे में पैदल आवागमन करने वाले लोगों को पयागीपुर चौराहे तक पहुंचने के लिए पुल के ऊपर से करीब दो किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ेगा। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने बीते दिनों डीएम व पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी को ज्ञापन सौंपकर अंडरपास की मांग की थी। क्रॉसिंग बंद होने से शनिवार को बाइक सवार, साइकिल सवार व पैदल राहगीर पुल के नीचे से असुरक्षित तरीके से रेलवे लाइन पार करते दिखाई दिए।