Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Anganwadi workers provided with information on identifying children with disabilities

Sultanpur News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी दिव्यांग बच्चों की पहचान की जानकारी

Thu, 19 Nov 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 19 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers provided with information on identifying children with disabilities
. बीआरसी सभागार में प्र​शिक्षण लेते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। स्रोत- विभाग
भदैंया। दिव्यांग बच्चों की शुरुआती पहचान और उन्हें विद्यालय पूर्व शिक्षा से जोड़ने के लिए 54 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। बुधवार को विकास खंड स्थित बीआरसी सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता के निर्देशन में समेकित शिक्षा के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को दिव्यांग बच्चों की पहचान और उनके शैक्षिक विकास से जुड़ी जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी सुधा वर्मा ने बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के अनुरूप यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। दिव्यांग बच्चों की समय रहते स्क्रीनिंग कर उनकी पहचान करने में मदद मिलेगी। बाल विकास परियोजना अधिकारी दयाराम ने कहा कि प्रशिक्षण से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिव्यांग बच्चों की पहचान करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में संदर्भदाता के रूप में महेंद्र प्रताप वर्मा और कपिलदेव मौजूद रहे। इस दौरान ब्लॉक समन्वयक ममता पांडेय, सुपरवाइजर सुषमा त्रिपाठी, नीरज सिंह, सरिता सिंह, अंजू वर्मा और विमलेश वर्मा सहित 54 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed