{"_id":"6afdf19931fba895110e25b4","slug":"the-team-seized-the-signboards-installed-along-the-tracks-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-169628-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पटरी पर लगे साइन बोर्ड को टीम ने किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पटरी पर लगे साइन बोर्ड को टीम ने किया जब्त
Thu, 19 Nov 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
लंभुआ। कस्बे में लग रहे जाम को देखते हुए बुधवार को एसडीएम, पुलिस के साथ नगर पंचायत की टीम ने अतिक्रमण हटवाया। सड़क की पटरियों पर लगे साइन बोर्ड व रखे सामान को टीम ने जब्त कर लिया। दोबारा अतिक्रमण मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
एसडीएम अंशुल हिंदल व अधिशासी अधिकारी कीर्ति सिंह ने अटलनगर से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। अधिकारियों के निकलते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। व्यापारी अपना सामान समेटने लगे। गांधीनगर, विवेकनगर, रामनगर, आदर्शनगर, सर्वोदयनगर, केशवनगर, कलामनगर में पहुंचकर टीम ने अतिक्रमण हटाया। ईओ कीर्ति सिंह ने बताया कि पटरी दुकानदार को स्थानांतरित करने का प्रयास किया जा रहा है। टैक्सी स्टैंड के लिए भी स्थान चिह्नित किया जाएगा।