{"_id":"5de3f7368ebc3e5488136f34","slug":"trading-will-be-stopped-by-direct-election-maneka-sultanpur-news-lko4953484132","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में से बंद होगी खरीद-फरोख्त: मेनका गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में से बंद होगी खरीद-फरोख्त: मेनका गांधी
Mon, 02 Dec 2019 12:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर सांसद मेनका गांधी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसदीय क्षेत्र के दौरे के दूसरे दिन रविवार को सांसद मेनका गांधी ने कहा कि पूर्व की सरकारों में जिला पंचायत अध्यक्षों व ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में खरीद-फरोख्त होती रही। उन्होंने दोनों पदों का चुनाव सीधे जनता के माध्यम से कराए जाने के सरकार के प्रस्ताव का स्वागत किया। वे रविवार को जयसिंहपुर के महमूदपुर में पत्रकारों से बात कर रही थीं।
विज्ञापन
सवालों के जवाब में कहा कि सीधे जनता से चुनाव होने पर जिला पंचायत अध्यक्षों व ब्लॉक प्रमुखों की जनता के प्रति जवाबदेही होगी। कहा कि तेलंगाना में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी को लेकर दिल्ली में धरने पर बैठी युवती के साथ पुलिस की अभद्रता के मामले को वह दिल्ली पहुंचकर जानकारी लेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों को चीनी मिल के जीर्णोद्घार व विस्तारीकरण की मंजूरी प्रदेश सरकार की ओर से दिए जाने की जानकारी दी। कहा कि इस पर जल्द काम शुरू हो जाएगा। किसानों की ओर से मिल बंद होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने सुबह जिम्मेदारों से बात की।
विज्ञापन
कहा कि पांच दिसंबर से मिल चालू हो जाएगी। सांसद सुबह जयसिंहपुर के इमिलिया सिकरा में संजय सिंह के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में निराश्रितों को कंबल वितरित किया। महमूदपुर प्राइमरी पाठशाला में सांसद ने स्कूली बच्चों को स्वेटर वितरित किया। सांसद ने विकास भवन में सीड बॉल विपणन केंद्र व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से संचालित प्रेरणा जलपान केंद्र का उद्घाटन किया।