फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Traders will take to the streets if charges are levied on UPI: Kanchhal

यूपीआई पर शुल्क लगा तो सड़कों पर उतरेंगे व्यापारी : कंछल

Fri, 18 Sep 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 18 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Traders will take to the streets if charges are levied on UPI: Kanchhal
 शहर के सुपर मार्केट में व्यापारियों को संबो​धित करते पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल। स्रोत-व्यापा
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल के बृहस्पतिवार को जनपद आगमन पर व्यापारियों ने स्वागत किया। शहर के सुपर मार्केट पहुंचने पर जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह और नगर अध्यक्ष आनंद पांडेय के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

बनवारी लाल कंछल ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इसके बावजूद यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने की तैयारी व्यापारी समाज पर अतिरिक्त बोझ डालने वाली है। जरूरत पड़ी तो व्यापारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। कहा कि प्रस्ताव वापस नहीं लिया गया तो इसका असर 2027 के विधानसभा चुनाव में भी दिखाई देगा। प्रांतीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों से व्यापार में आ रही समस्याओं की जानकारी भी ली और उनके समाधान के लिए संगठन को सक्रिय करने की बात कही।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला महामंत्री हाजी मो. इलियास खान, रामतीरथ सोनी, गौरव तिवारी, मो. शहजाद, मंजूर अहमद, सईद अहमद, एजाज अहमद, जुबेर अहमद, जावेद अहमद, अरबाब अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed