{"_id":"56e9882b4f1c1b4d6b8b4628","slug":"traders-protest-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यवसायियों ने किया अर्द्धनग्न प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यवसायियों ने किया अर्द्धनग्न प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने से नाराज पूरे देश के सराफा व्यवसायी इन दिनों आंदोलन की राह पर हैं। व्यवसायी अपनी दुकानें बंद कर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को शहर के व्यवसायियों ने शहर की सड़कों पर अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने वित्तमंत्री व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली की ओर से पेश बजट में सोने पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने से नाराज सराफा व्यवसायी विरोध पर उतर आए हैं। सराफा व्यवसायी अपनी दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को व्यवसायियों ने शहर की सड़कों पर अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यवसायियों ने वित्त मंत्री ओर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यवसायी नेता रमेश सोनी ने कहा कि सराफा का काम करने वाले अधिकतर व्यवसायी कम पढ़े-लिखे हैं।
विज्ञापन
यह व्यवसाय लघु उद्योग की श्रेणी में आता है। फिर ऐसा शुल्क उन पर क्यों लगाया जा रहा है। इस मौके पर कामता सोनी, बनारसी सोनी, राधेश्याम सोनी, गिन्नी सोनी, गिरीश कसौधन, बनारसी सोनी, हीरा सोनी, रमेश सोनी, गोविंद सोनी, अनिल, मयूर, चिरौंजी, विजय, ज्ञान, हरीश सहित तकरीबन सभी व्यवसायी मौजूद रहे।
विज्ञापन