फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Took plants in Marriage to avoid dowry.

दहेज में पीपल व नीम  का पेड़ लेकर की शादी

Fri, 02 Dec 2016 10:24 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 02 Dec 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Took plants in Marriage to avoid dowry.
सैन्य अफसर ने पेश की मिसाल - फोटो : अमर उजाला

दहेज नहीं दे पाने पर लड़कियों की शादी टूटने की बातें आए दिन सुनने को मिलती हैं। ऐसे माहौल में एक युवक ने अनूठी मिसाल पेश की है। क्षेत्र के गांव बाहापुर निवासी वायु सेना में तैनात युवक शादी में पीपल व नीम का पौधा लेकर अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बन गया। यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। 

विज्ञापन



ब्लॉक के गांव बाहापुर निवासी किसान शमशेर सिंह का पुत्र दीपक सिंह भारतीय वायु सेना में तैनात है। दीपक सिंह की शादी के लिए अच्छे दान दहेज देने वाले लोग आए लेकिन उसने इसका विरोध किया। बीते दिनों दीपक ने जौनपुर जिले के जीरकपुर गांव निवासी अशोक सिंह की पुत्री रूबी सिंह से अपनी शादी पीपल व नीम के पौधे पर तय की। बीते 24 नवंबर को दीपक की शादी पूरे रीति रिवाज से संपन्न हुई और दहेज में उन्हें खिचड़ी पर ससुरालीजनों ने नीम व पीपल का पौधा दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र में दीपक की शादी चर्चा की विषय बनी है। दीपक सिंह ने बताया कि आज दहेज के चलते तमाम लोग गर्भ में ही कन्या भ्रूण की हत्या कर देते हैं। अगर दहेज के दानव को समाप्त कर दिया जाए तो यह सामाजिक बुराई अपने आप समाप्त हो जाएगी। बताया कि जब ससुराल पक्ष से उन्होंने पीपल व नीम का पौधा देने की बात कही थी। बताया कि पीपल और नीम का वृक्ष ऐसा है जो सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देता है और वातावरण को शुद्ध करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर हमारा वातावरण शुद्ध होगा तो हम आने वाली पीढ़ी के लिए शुद्ध वातावरण देकर स्वस्थ समाज की स्थापना करने में सक्षम होंगे। कहा कि वे प्रतिवर्ष शादी की सालगिरह पर चाहे जहां रहेंगे पीपल व नीम का पौधा रोपकर अपने मित्रों और सहयोगियों से भी दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed