{"_id":"626ecfa67a7809131229dd8b","slug":"toll-plaza-sultanpur-news-lko6287465188","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल शुरू होते ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर घट गई वाहनों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल शुरू होते ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर घट गई वाहनों की संख्या
विज्ञापन
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर वाहनों से पैसा वसूलते कर्मी।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। टोल टैक्स की वसूली शुरू होते ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने की होड़ खत्म हो गई। रविवार को पूर्वांचल एक्सप्रवे से गुजरने वाले वाहनों की संख्या कम हो गई। कुछ वाहन तो टोल प्लाजा पर पहुंचने के बाद वापस लौट गए। फिलहाल कंपनी ने जिले के चारों टोल प्लाजा पर पूजा-अर्चना के बाद टोल वसूली का कार्य शुरू करा दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में नवंबर 2021 में लखनऊ-गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के बाद से ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लोगों के निशुल्क आवागमन के लिए खोल दिया गया था। पिछले दिनों सरकार ने प्लाजा पर टोल के लिए प्रक्रिया पूरी करते हुए एक मई से वसूली शुरू कराने की घोषणा की थी। टोल वसूली का कार्य पाई पॉस इंडिया लिमिटेड कंपनी करीब एक माह से वसूली की तैयारी में जुटी थी। रविवार को जिले के हलियापुर, कूरेभार, सेमरी महमूदपुर व कलवारी में बने टोल प्लाजा पर सुबह आठ बजे कंपनी के मैनेजरों ने पूजा-अर्चना के बाद वसूली की प्रक्रिया शुरू कराई। कूरेभार टोल प्लाजा का एसडीएम सदर सीपी पाठक ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
सुबह आठ बजे चारों टोल प्लाजा पर टैक्स वसूली का कार्य शुरू होते ही वाहनों की आवाजाही कम हो गई। आसपास व कंपनी के लोगों के मुताबिक टैक्स की डर से पहले दिन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर वाहनों की संख्या कम रही। खासकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कम दूरी तय करने वाले हल्के वाहन इससे दूर रहे। कुछ वाहन टोल प्लाजा पर पहुंचते ही टैक्स की जानकारी मिलते ही वापस लौट गए। हालांकि दूर-दराज के वाहनों का आवागमन जारी रहा। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टैक्स वसूूली का कार्य शुरू होने से अब उस पर गुजरने वाले वाहन के संचालकों को जेब ढीली करनी पड़ेगी। पहले दिन चारों प्लाजा पर निर्बाध गति से टोल वसूली का कार्य चला। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर करीब छह माह से वाहन निशुल्क फर्राटा भर रहे थे।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे से हटकर बनाए गए टोल प्लाजा
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जाम से बचाने के लिए जिले के चारों टोल प्लाजा को एक्सप्रेसवे से हटकर बनाया गया है। एक्सप्रेसवे से हटकर प्लाजा बनाए जाने से सिक्सलेन पर वाहनों की संख्या बढ़ने पर भी जाम की आशंका नहीं है। नई व्यवस्था के तहत प्लाजा पर टैक्स चुकता करने के बाद ही वाहन एक्सप्रेसवे पर पहुंच सकेंगे। इसकी वजह से एक्सप्रेसवे पर जाम नहीं लग सकेगा।
व्यवस्था पर रखी जा रही नजर
अपर जिलाधिकारी वित्त मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि सरकार की घोषणा के मुताबिक चारों टोल प्लाजा पर टैक्स वसूली का कार्य शुरू हो गया है। प्लाजा की व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।