फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Today sisters will tie Rakhi to brothers

Sultanpur News: आज स्नेह की डोर से सजेगी भाइयों की कलाई

Wed, 30 Aug 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 30 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Today sisters will tie Rakhi to brothers
 सुल्तानपुर में राखी खरीदतीं बहनें। -संवाद
सुल्तानपुर। जिले में बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बुधवार को बाजार में चहल-पहल दिखी। शहर के चौक क्षेत्र में सजी दुकानों पर दिन भर लोगों की भीड़ लगी रही। राखी के अलावा मिठाई की दुकानों पर भी खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन



पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन पर्व हर साल सावन की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इसे राखी और राखी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। राखी भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक होती है। इस पर्व पर बहनें अपने भाई के माथे पर टीका लगा कलाई पर राखी बांधती हैं। भगवान से भाइयों की लंबी आयु, सुख-समृद्धि व धन-वैभव की कामना करती हैं।
विज्ञापन



बदले में भाई उसे उपहार देने के साथ ही जीवनभर रक्षा का वचन देता है। रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर समेत ग्रामीण अंचल के बाजार सज गए हैं। जगह-जगह राखी के स्टॉल लगाए गए हैं। बुधवार को भी बाजार गुलजार रहे। शहर के चौक समेत अन्य क्षेत्रों में लोग राखी की खरीदारी में लगे रहे। डिजाइनदार राखियों की खूब बिक्री हुई। मिठाइयों की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ दिन भर लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला कारागार में शिफ्टवार मुलाकात की व्यवस्था
जिला कारागार में रक्षाबंधन को लेकर शिफ्टवार मुलाकात की व्यवस्था बनाई गई है। हर एक घंटे पर मुलाकात की शिफ्ट बनाई गई है। दूर-दराज से मुलाकात करने आने वाली बहनों के लिए सुबह ही वाटरप्रूूफ टेंट लगवा दिया जाएगा। बाहर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बंदी रक्षकों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। वहां पीने के पानी आदि की व्यवस्था भी कारागार प्रशासन की ओर से कराई जाएगी। कारागार अधीक्षक अनिल गौतम ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन जेल में राखी बांधने आने वाली बहनों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए, इसका ध्यान रखा जाएगा।




बढ़ाए गए बसों के फेरे

परिवहन निगम ने महिलाओं के लिए बसों में निशुल्क यात्रा की व्यवस्था की है। मंगलवार रात 12 बजे के बाद से विभिन्न रूटों पर चलने वाली बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं का टिकट नहीं बनाया गया। बुधवार को भी बसों में महिलाओं की भीड़ देखी गई। लखनऊ, आजमगढ़, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज व रायबरेली समेत अन्य रूट की बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। एआरएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 12 बजे तक बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं के टिकट नहीं बनाए जाएंगे।




रेलवे स्टेशन पर भी रही भीड़
रेलवे स्टेशन पर बुधवार को रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ देखी गई। बेगमपुरा, कुंभ, सद्भावना, शटल, कोटा-पटना व हरिहर एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ रही। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि ट्रेनों में सुरक्षा को लेकर सिपाहियों की गश्त बढ़ा दी गई है। आरपीएफ प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि रिजर्वेशन कोच व प्लेटफाॅर्म पर आरपीएफ लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed