{"_id":"69a9ce2957d1a372480f7ba4","slug":"today-is-the-last-chance-to-join-the-voter-list-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-151436-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मतदाता सूची में शामिल होने के लिए आज अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मतदाता सूची में शामिल होने के लिए आज अंतिम मौका
Fri, 06 Mar 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विधानसभा निर्वाचक नामावली की अंतिम सूची में शामिल होने के लिए शुक्रवार तक अंतिम मौका है। छह मार्च तक ही दावे-आपत्तियां ली जाएंगी। इसके निस्तारण और नोटिस की सुनवाई पूरी होने के बाद विधानसभा की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
एसआईआर के बाद विभिन्न खामियों में करीब 3.71 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इसकी सुनवाई के लिए निर्वाचन आयोग ने 27 मार्च तक समय दिया है। इस बीच भारत निर्वाचन आयोग ने नए मतदाता बनाने व अनंतिम सूची में शामिल नामों के संशोधन व विलोपन के लिए छह मार्च तक दावे-आपत्तियों का समय दिया है। आयोग के समय के मुताबिक शुक्रवार को अंतिम तिथि है। इसके बाद लोग दावे-आपत्तियां नहीं कर सकेंगे। अंतिम तिथि को देखते हुए बृहस्पतिवार को बूथों पर बीएलओ की ओर से नए मतदाता बनाने के लिए फॉर्म छह भराए गए। साथ ही विलोपन और संशोधन के दावे व आपत्तियां ली गईं।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि अंतिम तिथि तक नए मतदाता बनने के लिए फार्म छह भरने वालों का नाम विधानसभा की अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद दावे-आपत्तियों का निस्तारण करके बीएलओ की ओर पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। कहा कि नोटिस की सुनवाई करके उसका निस्तारण 27 मार्च तक किया जाएगा।
विज्ञापन
(गिरजा शंकर पांडेय)