{"_id":"5db1f1428ebc3e93dd490980","slug":"today-health-minister-will-come-sultanpur-news-lko488809142","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज अमेठी आएंगे सूबे के स्वास्थ्य मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज अमेठी आएंगे सूबे के स्वास्थ्य मंत्री
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह शुक्रवार को असैदापुर में निर्मित जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। शुक्रवार को अमेठी के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा भी जिले में होंगे और वे कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत करने के बाद अफसरों के साथ बैठक में कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। वह सीधे नवनिर्मित जिला अस्पताल जाएंगे और भवन, सड़क व कार्यदायी संस्था की ओर से कराए गए कार्यों का निरीक्षण करेंगे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के निरीक्षण के तीन दिन बाद स्वास्थ्य मंत्री का निरीक्षण कार्यक्रम लगने से स्वास्थ्य महकमे समेत जिला प्रशासन हलाकान है।
स्वास्थ्य मंत्री 10:30 बजे सुल्तानपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। शुक्रवार को ही जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा भी आएंगे। वह कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री की ओर से उद्घाटित कन्या सुमंगला योजना के प्रसारित लाइव वेब पोर्टल कार्यक्रम का शुभारंभ करने के साथ लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। इसके बाद प्रभारी मंत्री अफसरों के साथ बैठक कर जिले की कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।