Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   To break the bow of ego, the grace of a guru is essential

Sultanpur News: अहंकार का धनुष तोड़ने के लिए जरूरी है गुरु कृपा

Wed, 04 Nov 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 04 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
To break the bow of ego, the grace of a guru is essential
 बल्दीराय के सिंहनी में आयोजित श्रीराम कथा में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
बल्दीराय/विंदेश्वरीगंज। बहुरावां सिंहनी स्थित अमृत गार्डन में चल रही श्रीराम कथा के पांचवें दिन मंगलवार को प्रवाचक राजन महाराज ने अहिल्या उद्धार, जनकपुर दर्शन और शिव धनुष भंग के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। प्रभु श्रीराम के धनुष तोड़ते ही कथा पंडाल जय श्रीराम और जय सियाराम के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

प्रवाचक राजन महाराज ने कहा कि धनुष अहंकार का प्रतीक है। अहंकार का नाश किए बिना भगवान की प्राप्ति संभव नहीं है। जीवन में गुरु की कृपा और मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है। प्रभु श्रीराम ने स्वयं अवतार लेकर गुरु की महिमा का संदेश दिया। गुरु विश्वामित्र की कृपा से श्रीराम ने शिव धनुष भंग किया। प्रभु के चरणों का स्पर्श पाकर माता अहिल्या का उद्धार हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से माता-पिता का सम्मान करने और उनकी आज्ञा का पालन करने की अपील की। कहा कि माता-पिता जीवन के सबसे बड़े मार्गदर्शक हैं। उन्हें वृद्धाश्रम भेजना चिंतन का विषय है। संतान का धर्म माता-पिता की सेवा करना है। कथा के समापन पर आयोजक शिवकुमार सिंह और ऊषा सिंह ने परिवार सहित व्यास पीठ की आरती उतारी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, एमएलसी शैलेंद्र सिंह, डॉ. आरए वर्मा, राजेश गौतम, अरविंद राजभर, विकास शुक्ल, प्रदीप सिंघल, बृजेश तिवारी, राहुल गुप्ता, अभिषेक सिंह, आनंद पांडेय, योगेंद्र प्रताप सिंह, रणविजय सिंह, यशवंत सिंह और अवध कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

 बल्दीराय के सिंहनी में आयोजित श्रीराम कथा में मौजूद श्रद्धालु। संवाद

 बल्दीराय के सिंहनी में आयोजित श्रीराम कथा में मौजूद श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed