{"_id":"6af4b8b74000a4758006e9ba","slug":"young-woman-from-gorakhpur-dies-from-snakebite-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-169092-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सांप के काटने से गोरखपुर की युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सांप के काटने से गोरखपुर की युवती की मौत
Thu, 12 Nov 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास आदर्शनगर मोहल्ले में बुधवार सुबह पुवाल का ढेर हटाते समय सांप के काटने से गोरखपुर निवासी राजकुमार सोनी की पुत्री काजल (18) की मौत हो गई। वह किराये के कमरे में अपनी बहन के साथ रहती थीं। स्थानीय नगर पंचायत में एक दुकान पर काजल सेल्समैन का काम करती थी। मौत की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग गोरखपुर से रवाना हो गए हैं।
काजल अपनी छोटी बहन पूजा के साथ स्थानीय रेलवे स्टेशन के सामने आदर्शनगर मोहल्ले के एक मकान में रहती थीं। यहीं रहकर दोनों बहनें दुकान पर सेल्समैन का काम करती थीं। उनके मकान के सामने पुवाल के ढेर रखे थे। बुधवार सुबह पुवाल में सांप होने की जानकारी मिली तो काजल भी वहां पहुंच गई। ग्रामीणों के मुताबिक पुवाल हटाने से हटाने के प्रयास में सांप ने उसे काट लिया। गंभीर हालत में काजल को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया।
वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही काजल ने दम तोड़ दिया। काजल की मौत से उनकी छोटी बहन पूजा गमजदा है। पड़ोसी पप्पू यादव ने बताया कि युवती के पिता को घटना की जानकारी दी गई है। वह गोरखपुर से निकले हैं। लंभुआ कोतवाली के प्रभारी थानाध्यक्ष हीरालाल यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।