फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   TMK Parasin defeated Mishrapur by eight wickets

Sultanpur News: टीएमके परासिन ने मिश्रपुर को आठ विकेट से हराया

Sat, 06 Jan 2024 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 06 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
TMK Parasin defeated Mishrapur by eight wickets
भदैंया (सुल्तानपुर)। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में हो रहे 15 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन शुक्रवार को बारिश व मौसम खराब होने के कारण सिर्फ एक ही मैच हो सका। इसमें टीएमके परासिन ने मिश्रपुर को आठ विकेट से हराया। दोपहर बाद हुई बारिश के चलते टूर्नामेंट के दो मैच नहीं हो सके। शनिवार को टूर्नामेंट में तीन मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में सुबह नौ बजे मिश्रपुर व टीएमके परासिन के बीच टॉस हुआ। मिश्रपुर ने टॉस जीतकर 10 ओवरों में नौ विकेट खोकर 57 रन का स्कोर खड़ा किया। 58 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीएमके परासिन की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चौथे ओवर में दो विकेट खोकर आठ विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच सौरभ रहे जिन्होंने आठ गेंदों पर 24 रन बनाकर दो विकेट झटके।
विज्ञापन


मैच में रेफरी अनिल शर्मा व अनिल यादव रहे। संचालन प्रिंस वर्मा व चौधरी आशुतोष उमाशंकर ने किया। इस अवसर पर सौरभ चौरसिया, रोहित, अमर बहादुर वर्मा, गोविंद यादव, अनिल गौतम व राजमणि वर्मा मौजूद रहे। आयोजक मंडल में जगन्नाथ वर्मा व मुनेंद्र मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed