फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Tirhut defeated Haliyapur by 16 runs

Sultanpur News: तिरहुत ने हलियापुर को 16 रन से हराया

Sun, 01 Oct 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 01 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Tirhut defeated Haliyapur by 16 runs
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। हलियापुर के श्री सिंहराय भालेसुल्तान इंटर काॅलेज मैदान में शनिवार को सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। ब्लाॅक स्तरीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन क्रिकेट मैच हुए। इसमें न्याय पंचायत स्तर की चार टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में तिरहुत ने हलियापुर को 16 रनों से हराया।
विज्ञापन



उद्घाटन मैच हलियापुर व डोभियारा के बीच खेला गया। हलियापुर ने डोभियारा को चार विकेट से हराया। दूसरे मैच में तिरहुत ने डीह को 48 रनों से पराजित किया। फाइनल मैच में हलियापुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। तिरहुत की टीम ने हलियापुर को जीतने के लिए 122 रनों का लक्ष्य दिया। तिरहुत के विजय के 7 छक्कों ने मैच में रोमांच ला दिया। फाइनल मुकाबले में तिरहुत ने हलियापुर को 16 रनों से शिकस्त दी।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के संयोजक हिंदेश सिंह ने बताया कि 17 सितंबर से चल रही प्रतियोगिता में ब्लाॅक स्तर पर सभी आयामों के विजयी प्रतिभागी विधानसभा स्तरीय खेल में हिस्सा लेंगे। इस अवसर कृष्णकुमार यादव, उमारमण सिंह, रणवीर सिंह, योगेन्द्र प्रताप सिंह, अरविंद मिश्र, हरिभान सिंह, सिद्धिनाथ सिंह, निर्भय सिंह, अनूप, रणविजय सिंह सहित काफी संख्या में खिलाड़ी व दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed