फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Tiranga Yatra will awaken the feeling of patriotism among people: Meena Chaubey

तिरंगा यात्रा से लोगों में जागृत होगी राष्ट्रभक्ति की भावना : मीना चौबे

Tue, 05 Aug 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 05 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra will awaken the feeling of patriotism among people: Meena Chaubey
पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करतीं भाजपा प्रदेश मंत्री मीना चौबे।
सुल्तानपुर। हर घर तिरंगा अभियान जन-जन में राष्ट्र भक्ति की भावना जगाने का जन आंदोलन है। इससे लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत होगी। सोमवार को पार्टी कार्यालय पर तिरंगा यात्रा के लिए आयोजित कार्यशाला में भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी मीना चौबे ने आयोजन के बारे में बताते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर दुष्प्रचार कर विपक्ष देश विरोधी ताकतों की ढाल बनने का कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को अभियान से जुड़कर अपने घरों पर तिरंगा फहराते हुए उसकी सेल्फी लेने के लिए प्रेरित किया। बताया कि 13 से 15 अगस्त के बीच घरों व दुकानों में झंडा फहराया जाएगा। 10 से 12 अगस्त तक प्रत्येक मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों के पास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस निकालकर प्रभावित लोगों से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने सरकार की उपलिब्धयों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। बताया कि अभियान का जिला संयोजक विजय त्रिपाठी को बनाया गया है। मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि जिले में सवा लाख व प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 25 हजार घरों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में झंडा फहराने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक विनोद सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, चंदन नारायन सिंह, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र वर्मा, बबिता तिवारी, रवींद्र त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed