फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Tiloi voter will take part in MLC elections

तिलोई के वोटर भी लेंगे एमएलसी चुनाव में हिस्सा

Mon, 08 Feb 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 08 Feb 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
जिले के विधान परिषद चुनाव में अब अमेठी जनपद की तिलोई तहसील के प्रधान, बीडीसी, टाउन एरिया के सदस्य व माननीय भी हिस्सा ले सकेंगे। आयोग ने दो दिन पहले जिले के एमएलसी क्षेत्र में तिलोई तहसील को भी जोड़ दिया है। तिलोई तहसील अभी तक रायबरेली जनपद के एमएलसी क्षेत्र में हुआ करती थी। इसके जुड़ने से जिले के एमएलसी क्षेत्र में तहसीलों की संख्या आठ हो गई है।
विज्ञापन



जिले के विधान परिषद चुनाव क्षेत्र का विस्तार हो गया है। आयोग ने इस बार रायबरेली जनपद के एमएलसी चुुनाव क्षेत्र में आने वाली अमेठी की तिलोई तहसील को भी सुल्तानपुर के क्षेत्र से जोड़ दिया है। आयोग के नए आदेश से अब जिले की विधान परिषद चुनाव क्षेत्र में तहसीलों की संख्या आठ हो गई है। साथ ही ब्लॉकों की संख्या 27 हो गई है। पहले जिले के एमएलसी चुनाव क्षेत्र में अमेठी की तीन तहसीलों अमेठी, गौरीगंज व मुसाफिरखाना तथा जिले की चारों तहसीलें थीं।
विज्ञापन


चुनाव क्षेत्र में अमेठी के 10 व जिले के 14 ब्लॉक शामिल थे। चुनाव आयोग के नए आदेश से अब जिले के एमएलसी चुनाव में तिलोई तहसील क्षेत्र के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, नगर पालिका व नगर पंचायत के सदस्य, विधायक तथा सांसद वोट दे सकेंगे। विधान परिषद चुनाव क्षेत्र बढ़ने से प्रत्याशियों के सामने और मुश्किल हो गई है। क्षेत्र बढ़ने से उनका चुनाव और महंगा होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयार हो रही मतदाता सूची
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन कृष्णलाल तिवारी ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि आयोग के आदेश पर तिलोई तहसील के मतदाताओं की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed