फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   thunderstorm

आंधी-पानी ने मचाई तबाही, एक की मौत, तीन घायल

Mon, 23 May 2022 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
thunderstorm
जयसिंहपुर में घटनास्थल की जांच करते एसडीएम। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। जिले में सोमवार दोपहर बाद आई आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई। आंधी में कई जगह पेड़ और बिजली के तार टूटकर गिर गए। पेड़ से टूटी डाल की चपेट में आने से बल्दीराय क्षेत्र में एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि जयसिंहपुर में तीन घायल हो गए। कई मार्गों पर आवागमन बाधित रहा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली गुल हो गई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली और जायद की फसलों को फायदा पहुंचा है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे में भी आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

आंधी के दौरान सोमवार दोपहर बाद बल्दीराय क्षेत्र के असफाकपुर मजरे गंगापुर वलीपुर गांव में कई बच्चे बाग में आम बीनने गए थे। गांव के ही विनोद कुमार की पुत्री आंचल (12) पर एक पेड़ की डाल टूटकर गिर पड़ी। आंचल की मौके पर ही मौत हो गई। बाग में मौजूद बच्चे भागकर गांव पहुंचे और हादसे की जानकारी दी। ग्रामीण आंचल का शव उठाकर घर लाया। आंचल की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, पूरे जोधी मजरे गंगापुर वलीपुर में आंधी के बीच किसी घर के चूल्हे से उठी चिंगारी ने आठ मकानों को चपेट में ले लिया। आग से विजय पाल, नंद कुमार, रामचंद्र, रामावती, रमेश कुमार, मंजू, शिवपता, गुड़िया का मकान जलकर राख हो गया। पीड़ितों के अनुसार आग से करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आने से मंजू निषाद की एक बकरी की झुलसकर मौत हो गई। लेखपाल ने गांव पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

जयसिंहपुर कस्बे में एक मैजिक पर सोमवार को आंधी के दौरान आम का पेड़ टूटकर गिर पड़ा। दुर्घटना में मैजिक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम अरविंद कुमार ने जेसीबी से मार्ग खाली करवाया। अखंडनगर क्षेत्र में आंधी के दौरान पारा बासूपुर प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल भर-भराकर ढह गई। धूल भरी आंधी के दौरान मार्गों पर आवागमन करीब आधे घंटे तक ठप रहा। बल्दीराय, चांदा, मोतिगरपुर व कादीपुर क्षेत्रों में भी आंधी ने जमकर तबाही मचाई। आंधी व बारिश के बीच गांवों में बड़ी संख्या में टिन शेड व छप्पर उड़ गए। संपर्क मार्गों पर पेड़ व पेड़ की डाल गिरने से आवागमन बाधित हो गया। शाम को बारिश बंद होने के बाद मार्ग पर गिरे पेड़ों को काटकर हटाने के बाद आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में हुई हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। पुरवा हवा के बीच रात तक बादल छाए रहे। बारिश से मौसम सुहाना हो गया और किसानों की जायद की फसलों को फायदा पहुंचा है। खासकर खेतों में बोई गई सब्जी, सूर्यमुखी व गन्ने की फसल को लाभ मिला है। किसानों को कुछ दिन सिंचाई से फुर्सत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed