{"_id":"682b78b075ab541ba9021cf8","slug":"three-years-imprisonment-to-the-person-who-stole-the-tap-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-133313-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: टोंटी चोरी करने वाले को तीन साल का कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: टोंटी चोरी करने वाले को तीन साल का कारावास
Tue, 20 May 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 20 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोतवाली नगर के गोराबारिक में टोंटी चोरी करने वाले को सीजेएम ने सोमवार को पांच माह के भीतर तीन साल कारावास और तीन हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
कादीपुर के राजेंद्र नगर निवासी फिरदौस खान 17 दिसंबर को अपनी बहन नाहिदा बानो के घर गोराबारिक आए थे। बहन व बहनोई प्रयागराज गए हुए थे। रात में वहीं घर पर रुके थे। 18 दिसंबर की सुबह वह घर पर ताला लगाकर कुछ सामान लेने गए थे। थोड़ी देर में जब वह वापस लौटे तो मुख्य गेट पर लगा ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो धनपतगंज के अतरसुमा निवासी बीरबल नल की टोंटियां चोरी कर रहा था।
उन्होंने चोर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। तब से बीरबल जेल में है। सोमवार को सीजेएम नवनीत सिंह ने आरोप सिद्ध होने पर बीरबल को सजा सुनाई।