{"_id":"5f22f6448ebc3e63965641b1","slug":"three-teenage-injured-sultanpur-news-lko533154944","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन किशोरों पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन किशोरों पर चाकू से हमला
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। पारसपट्टी गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर मामूली विवाद में विपक्षियों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। युवक को बचाने दौड़े दो साथियों को भी चाकू से घायल कर दिया गया। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के पारस पट्टी गांव निवासी सूरज चौरसिया (14) पुत्र शिव कुमार बृहस्पतिवार की दोपहर घर में सीमेंट उतार रहा था। इस दौरान विपक्षी परिवार के साथ वहां पहुंच गया। आरोप है कि विपक्षियों ने सूरज को गाली देनी शुरू कर दी। सूरज ने इसका विरोध किया तो विपक्षी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
सूरज की चीख-पुुकार सुनकर उसे बचाने पहुंचे दोस्त रवि (15) व ऋषभ (17) को भी हमलावर ने चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एसओ शिव कुमार ने बताया कि सूरज ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज करेगी।
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में मारपीट, दो जख्मी
गोसाईगंज। हयातनगर गांव में बुधवार रात बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से दो लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर 12 लोगों को हिरासत में लिया है। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के हयातनगर गांव निवासी जीशान और शादाब के परिवार के बच्चों के बीच बुधवार को विवाद हुआ था।
इसी विवाद में देर रात दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से जीशान व आबिद घायल हो गए। एसओ हरीराम यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।