फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three rail overbridges will be built to deal with the jam.

Sultanpur News: जाम से निपटने के लिए तीन रेल ओवरब्रिज बनेंगे

Thu, 31 Oct 2024 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 31 Oct 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Three rail overbridges will be built to deal with the jam.
क्रॉसिंग पर बनेगा ओवर ब्रिज
सुल्तानपुर। उतरेटिया-जफराबाद रेलवे लाइन दो ट्रैक बनाए जाने से आवागमन में दुश्वारियां बढ़ गई हैं। इसे दूर करने के लिए जिले के लंभुआ क्षेत्र में रेलवे लाइन पर प्रतापगढ़-अंबेडकरनगर सहित तीन मार्गाें पर 1.29 अरब रुपये से ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। संयुक्त सर्वे में स्थान उपयुक्त पाए जाने पर डीएम ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। स्वीकृति मिलते ही तीनों का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

ट्रेनों की संख्या बढ़ने से सुल्तानपुर से वाराणसी के लिए गुजरी रेल लाइन पर खासकर पट्टी प्रतापगढ़-अंबेडकरनगर मार्ग पर आवाजाही की सर्वाधिक समस्या होने लगी थी। प्रयागराज से लेकर बस्ती डिपो तक की परिवहन सेवा संचालित होती है। प्राइवेट वाहनों का काफी संख्या में आवागमन है। नरहरपुर-पट्टी प्रतापगढ़ मार्ग व चांदा-प्रतापपुर कमैचा हाईवे पर आवागमन की समस्या खड़ी हो गई है। इन मार्गों पर ट्रेनों के आने के समय क्रासिंग बंद होने से लंबा जाम लग जाता है।
विज्ञापन

सड़क मार्ग की समस्या को देखते हुए डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने सेतु निगम व रेलवे विभाग को संयुक्त सर्वे करके प्रस्ताव देने का निर्देश दिया था। दोनों विभागों की ओर से किए गए सर्वे में तीनों जगहों पर ओवरब्रिज बनाए जाने की जरूरत पाई गई है। सेतु निगम की ओर से तीनों ओवरब्रिज के निर्माण में आने वाले 1.29 अरब का संभावित खर्च का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने संस्तुति के लिए शासन को भेज दिया है। तीनों ब्रिजों का निर्माण होने से रोज हजारों लोगों को आवागम की सहूलियत मिल सकेगी। मार्ग पर वाहनों का जाम नहीं लग सकेगा।

बॉक्स--
इन जगहों पर बनाए जाएंगे ओवरब्रिज
प्रस्तावित क्रॉसिंग- अनुमानित लागत
नरहरपुर-पट्टी मार्ग- 42 करोड़
चांदा-प्रतापपुर कमैचा मार्ग- 42 करोड़
चांदा-पट्टी मार्ग- 45 करोड़


धनराशि मिलने के बाद कराया जाएगा कार्य
सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक प्रशांत सिंह ने बताया कि तीनों ओवरब्रिज का संयुक्त सर्वे करके प्रस्ताव डीएम को भेजा गया था। डीएम ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। धनराशि मिलने के बाद कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed