फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three players showed strength in boxing

Sultanpur News: स्टेट लेवल बाॅक्सिंग में जिले के तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Mon, 07 Aug 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 07 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Three players showed strength in boxing
सुल्तानपुर। रायबरेली में चार अगस्त को बालक वर्ग बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के तीन खिलाड़ियों ने ताकत का प्रदर्शन करते हुए तीन मेडल अपने नाम कर लिए। एक खिलाड़ी को गोल्ड तो दो खिलाड़ियों को सिल्वर मेडल मिला। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खेल संघ के पदाधिकारियाें ने खुशी जताई है।
विज्ञापन



रायबरेली के शहनाई पैलेस में चार अगस्त से राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। वहां हुई राज्य स्तरीय आर्म बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जिले के तीन खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश आर्म बॉक्सिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नसीरुद्दीन और तकनीकी निदेशक विपिन कुमार मोदनवाल की देखरेख में हुई थी।
विज्ञापन



37 किग्रा भार वर्ग में मोहम्मद उजैर को सिल्वर, 68 किग्रा भार वर्ग में अल्तमश रजा को रजत पदक और 75 किग्रा. भार वर्ग में शुभम धुरिया को स्वर्ण पदक मिला। मिस यूपी रोशनी आलम ने शुभम धुरिया को बेस्ट फाइटर का अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश आर्म बॉक्सिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नसीरुद्दीन और सचिव कुंवर दिलीप सिंह ने खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed