{"_id":"5859776c4f1c1bd663e3a1e1","slug":"three-persons-including-a-mother-and-daughter-killed-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत
अमर उजाला/सुल्तानपुर
Updated Tue, 20 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर कमरौली थाना क्षेत्र के महुआबोझ कठौरा के पास सोमवार देर रात ट्रेलर और एसयूवी की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। हादसे के शिकार लोग जौनपुर से कानपुर एक शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे।
जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के पटैला गांव निवासी अलाउद्दीन सोमवार को एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए परिवार के साथ एसयूवी से कानपुर जा रहे थे। वे रात करीब साढ़े 12 बजे लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कमरौली थाना अंतर्गत महुआ बोझ कठौरा गांव के पास पहुंचे थे। तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर से एसयूवी की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एसयूवी के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में एसयूवी पर सवार अलाउद्दीन (45), पत्नी रेहाना (40), पुत्री अल्फिया (8), भतीजा फखरे आलम (25), भाई बदरुद्दीन (50), उनकी पत्नी आशिया बानो (45), आजाद (20), सत्तार अली (55) व उनकी पत्नी शकीना बानो (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत भाग निकला।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची कमरौली थाने की पुलिस ने घायलों को जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रेहाना खातून, अल्फिया व फखरे आलम को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने आशिया बानो, बदरुद्दीन, अलाउद्दीन, आजाद, शकीना बानो, सत्तार अली की हालत नाजुक देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
जौनपुर जिले के पटैला खुटहन निवासी अलाउद्दीन खेतीबाड़ी करते हैं। उनके बड़े भाई कमरुद्दीन के बड़े बेटे जमालुद्दीन की शादी मंगलवार को कानपुर में होनी थी। वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए अलाउद्दीन परिवार समेत सोमवार की शाम कानपुर के लिए निकले थे। परिवार वालों को इस बात का भान भी नहीं था कि रास्ते में काल उनका इंतजार कर रहा है। हादसे से शादी की खुशियां पल भर में काफूर हो गईं।