फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three lakh 67 thousand robbed from branch manager in broad daylight

निजी कंपनी के ब्रांच मैनेजर से तीन लाख 67 हजार रुपये की लूट

Tue, 18 Aug 2020 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Three lakh 67 thousand robbed from branch manager in broad daylight
सुल्तानपुर। पयागीपुर चौराहे के समीप दिनदहाड़े बाइक सवार तीन लुटेरों ने बैंक में रुपये जमा करने जा रहे एक प्राइवेट कंपनी के ब्रांच मैनेजर से असलहे के जोर पर तीन लाख 67 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर एसपी खुद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और पीड़ित से पूछताछ की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के विंध्यवासिनी नगर में यूजनिक्स मेडीसाइंसेस प्राइवेट लिमिटेड का दफ्तर है। इस कंपनी के तहत साबुन, पैंपर्स, टाई, साबुन, तेल आदि सामान सेल्समैन घर-घर बेचते हैं। कंपनी में मोहित श्रीवास्तव ब्रांच मैनेजर हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कंपनी में काम करने वाले कई सेल्समैनों ने जिले के अलग-अलग हिस्सों में सामान बेचने के बाद कैश मोहित श्रीवास्तव को दिया था। मंगलवार की सुबह मोहित श्रीवास्तव बाइक से जमा पूंजी को बैंक ऑफ इंडिया शाखा में जमा करने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहित श्रीवास्तव बाइक से जोगीबीर के पास पहुंचे थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। मोहित जब तक कुछ समझते दो युवकों ने असलहा निकालकर उन पर तान दिया। इसके बाद असलहाधारी युवकों ने मोहित के पास रखे तीन लाख 67 हजार रुपये लूट लिए और पयागीपुर चौराहे की ओर फरार हो गए।
लूट की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मोहित ने इसकी सूचना यूपी 112 को दी। दिन दहाड़े लूट की सूचना मिलते ही एसपी शिवहरी मीणा, एएसपी शिवराज, सीओ सिटी सतीश चंद्र शुक्ला मौके पर पहुंच गए।

एसपी ने पीड़ित मोहित से घटना के बारे में पूछताछ की। सीओ सिटी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। लुटेरों की धर-पकड़ के लिए एसओजी के साथ ही कोतवाली नगर और कोतवाली देहात पुलिस को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed