फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three held with 302 cattle skins

Sultanpur News: 302 मवेशियों की खाल के साथ तीन को दबोचा

Sun, 11 Jun 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 11 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Three held with 302 cattle skins
गोसांईगंज (सुुल्तानपुर)। स्थानीय थाने की पुलिस ने तियरी मोड़ के पास से शुक्रवार की देर रात एक मिनी ट्रक को पकड़ा। तलाशी में ट्रक से 302 मवेशियों की खाल बरामद हुई है। ट्रक पर सवार तीनों लोगों को पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन



पुलिस ने इस मामले में आरोपी मोहम्मद एहसान निवासी ग्राम तियरी थाना गोसाईगंज, जुल्फिकार निवासी फरीदीपुर थाना गोसाईगंज एवं मनीष साहू निवासी महाराजपुर थाना महाराजपुर जिला कानपुर के खिलाफ गोवध निवारण एक्ट व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन



उप निरीक्षक गुलाबचंद पाल ने बताया कि रूटीन जांच के दौरान संदिग्ध हालत में बच निकलने की कोशिश कर रहे मिनी ट्रक को रोककर जब उसकी तलाशी ली तो ट्रक के पिछले हिस्से में 302 मवेशियों की खाल बरामद हुई। इसमें 271 खाल भैंस की एवं 31 खाल गोवंश की बताई जा रही है। साथ ही आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन व 20,760 रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed