फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three feeders will be built at Police Lines sub-centre

Sultanpur News: पुलिस लाइंस उपकेंद्र पर बनाए जाएंगे तीन फीडर

Wed, 13 Nov 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 13 Nov 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Three feeders will be built at Police Lines sub-centre
सुल्तानपुर। शहर के पुलिस लाइंस के निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र पर तीन फीडर बनाए जाएंगे। इसके बाद डाकखाना उपकेंद्र से पुलिस लाइंस फीडर हट जाएगा। तीन फीडर बनने से पुलिस लाइंस और उसके आसपास के आधा दर्जन मोहल्लों की बिजली आपूर्ति निर्बाध हो सकेगी।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की प्रक्रिया शुरू हो गई। हाईटेंशन लाइन खींचने को लेकर बृहस्पतिवार को वन विभाग के खाते में चार हजार रुपया जमा कराया जाएगा। इसके बाद स्थापना का कार्य शुरू हो जाएगा। डाकखाना उपकेंद्र के अवर अभियंता डीएन प्रसाद ने बताया कि नए पुलिस लाइंस उपकेंद्र पर तीन फीडर बनाए जाएंगे। पुलिस लाइंस के लिए एक अलग फीडर रहेगा। विवेकनगर व करौंदिया मोहल्ले के लिए फीडर बनाया जाएगा। अभी फिलहाल किसी फीडर का नाम रखा नहीं गया है। नाम बाद में रखा जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि नया उपकेंद्र बनने से डाकखाना से संचालित आठ फीडरों में एक पुलिस लाइंस हटने से भार कम हो जाएगा। इसके बाद सातों फीडरों का भार आपस में बांट कर उपकेंद्र का भार कम किया जाएगा। नया उपकेंद्र जल्द तैयार करने की कोशिश चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed