फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three feeders of the post office sub-center were closed from the fault

केबल में फॉल्ट से बंद रहा डाकखाना उपकेंद्र का तीन फीडर

Fri, 29 Nov 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Three feeders of the post office sub-center were closed from the fault
सुल्तानपुर। डाकखाना उपकेंद्र पर केबल में फॉल्ट से बृहस्पतिवार की रात तीन फीडर बंद हो गए। तीन फीडर बंद रहने से शहर की करीब 30 हजार आबादी शुक्रवार की दोपहर तक बिजली पानी के लिए परेशान रही। दोपहर बाद आपूर्ति शुरू होने के बाद लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन

शहर स्थित डाकखाना उपकेंद्र परिसर में बृहस्पतिवार को करीब दो बजे रात में 11 हजार वोल्ट लाइन की अंडर ग्राउंड इनकमिंग केबल में फॉल्ट आ गया। फॉल्ट से डाकखाना सब स्टेशन के तीन फीडर अचानक बंद हो गए।
विज्ञापन

रात में फीडर बंद होने से हालांकि लोगों को कुछ खास परेशानी नहीं हो सकी लेकिन सुबह से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति नहीं मिलने से लोगों को पानी के लिए ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोर में इंजीनियरों को जानकारी मिलते ही मौके पर कर्मचारियों को भेजकर कार्य शुरू कराया गया। फॉल्ट तलाशने के बाद केबल जली पाई गई। इंजीनियरों ने बगल गड्ढे की खुदाई करवाकर उसे दुरुस्त कराया।

इसके बाद दोपहर बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। शहर एसडीओ प्रशांत गिरि ने बताया कि भूमिगत हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट से दिक्कत आई थी। एक्सईएन संजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर साढ़े 12 बजे आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed